{"_id":"bb2ba0f036ec8c971c0eab875480597d","slug":"time-for-jee-mains-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट जो जाइए, जेईई मेंस की तैयारी को मिलेगा कम वक्त","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अलर्ट जो जाइए, जेईई मेंस की तैयारी को मिलेगा कम वक्त
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2016 में शामिल होने जा रहे हैं तो अलर्ट जो जाइए। 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की वजह से इस परीक्षा की तैयारी के लिए कम मौका मिलेगा। लिहाजा, अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन
आईएससी 12वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2016 से मार्च के अंत तक प्रस्तावित हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं एक मार्च 2016 से करीब 16 अप्रैल तक होंगी। इस बीच जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन तीन अप्रैल को होगा जबकि ऑनलाइन परीक्षा 9 व 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
ऐसे में छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा की तैयारी का कम मौका मिलेगा। गत वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के बीच पहले ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे प्रश्नपत्र निपटा लिए गए थे। इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड परीक्षाओं में सीबीएसई की ओर से इसमें कुछ राहत दी जाएगी, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के दबाव में जेईई मेंस की तैयारी आसान न होगी।
विज्ञापन