फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three examination on 8th june

युवा परेशान, एक दिन में कैसे देंगे तीन परीक्षाएं?

Sat, 31 May 2014 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 31 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
three examination on 8th june

आठ जून को एक ही दिन तीन-तीन परीक्षाएं होने से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं की मुश्किल बढ़ गई है। अधीनस्थ चयन सेवाएं बोर्ड हमीरपुर ने जहां क्लर्क के पद भरने को परीक्षा रखी है।

विज्ञापन


इसी दिन डाक विभाग की ओर से भी क्लर्क पदों के लिए परीक्षा ली जानी प्रस्तावित है। वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी आठ जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा रखी है।
विज्ञापन


अब ऐसे में प्रदेश के हजारों छात्रों की उलझन बढ़ गई है। वे इस बात पर चिंतित हैं कि कौन सी परीक्षा दें और किसे छोड़ें। इनमें कई बेरोजगार युवाओं ने तीनों जगह आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल यह है कि एक ही दिन वे तीन-तीन परीक्षाएं कैसे दे पाएंगे? उन्होंने एक साथ होने वाली तीन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करने की मांग की है।

एबीवीपी ने सरकार से उठाई मांग

राजगढ़ कालेज की एबीवीपी इकाई तथा स्थानीय युवाओं ने इस समस्या के समाधान के लिए सरकार से परिक्षाओं की तिथियों में फेरबदल करने की मांग की है।

एबीवीपी के प्रेस सचिव पवन चौहान, स्थानीय युवाओं कमरेंद्र, यशपाल, वेद प्रकाश, ऋषिराज, पूनम लता, सुमन, रीतूख् नीलम कुमारी आदि ने सरकार से आग्र किया है कि वह परीक्षा में फेरबदल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed