फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three abvp workers suspended at sanjauli college

कॉलेज में धरना देना पड़ा महंगा, तीन छात्राएं सस्पेंड

Sat, 05 Jul 2014 12:56 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
three abvp workers suspended at sanjauli college

सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज की तीन छात्राओं पर निलंबन की गाज गिर गई है। ये तीनों एबीवीपी कार्यकर्ता हैं। वीरवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करना इन्हें महंगा पड़ा है। छात्राओं पर नियम तोड़ने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने इकाई अध्यक्ष अर्पिता, इकाई सहसचिव अंकिता और कार्यकर्ता कृतिका को निलंबित किया है। साथ ही इन छात्राओं से एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है।

कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने परिसर में धरना देने वाली तीन छात्राओं के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी परिसर में अनुशासनहीनता और नियमों को तोड़ने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एबीवीपी ने जताया विरोध

three abvp workers suspended at sanjauli college

वीरवार को एबीवीपी की राज्य इकाई के आह्वान पर प्रदेश भर के कॉलेजों में धरना प्रदर्शन किया गया था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही धरना किया। इस पर इकाई अध्यक्ष और सह सचिव सहित एक अन्य छात्रा को निलंबित किया गया है।

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला इकाई ने कॉलेज प्रशासन के छात्राओं के निलंबन के आदेशों का विरोध किया है। प्रांत सहमंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के छात्र परेशान हैं, परीक्षा परिणाम समय पर नहीं निकाले जा रहे हैं।

इसका विरोध किया जा रहा है तो कॉलेज प्रशासन इस तरह के फैसले ले रहा है। यदि निलंबन वापस न लिया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

कॉलेज में अनुशासन बनाए रखें छात्र: प्रो. नेगी

three abvp workers suspended at sanjauli college

वहीं, सेंटर आफ एक्सीलेंस कालेज के प्राचार्य प्रो. जेएस नेगी ने नए शैक्षणिक सत्र में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए आयोजित विशेष सत्र में अनुशासन को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कोई भी छात्र अपनी समस्या को लेकर उनके पास आ सकते हैं।

परिसर में रैगिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है, यदि इसके बावजूद यदि उनके साथ ऐसी कोई घटना होती है, तो वे कालेज में गठित एंटी रैगिंग कमेटी से सीधे इसकी शिकायत कर सकते है। उनकी शिकायत गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed