फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thomso started in iit roorkee

आईआईटीः थॉम्सो में छाए उमंग और उल्लास के रंग

Fri, 04 Oct 2013 09:26 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 04 Oct 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
thomso started in iit roorkee

आईआईटी रुड़की में हर तरफ थोम्सो-2013 महोत्सव की धूम है। हर चेहरे पर उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। चौतरफा मौज-मस्ती, नाच-गाना, खेलकूद और हंसी-खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


थोम्सो-2013 का आगाज यूं तो बृहस्पतिवार को हो गया था। लेकिन शुक्रवार को महोत्सव चरम पर पहुंच गया। आईआईटी में शुक्रवार को लगभग 30 अलग-अलग इवेंट हुए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। लगभग एक हजार से अधिक छात्रों ने विभिन्न इवेंट्स में रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


पढें, 'लालू' का कमाल, स्कूटर को बना दिया ट्रक


दोपहर बाद तक भी विभिन्न इवेंट्स में रजिस्ट्रेशन जारी थे। इसके अलावा इवेंट को देखने वाले छात्रों की संख्या भी हजारों में रही। छात्रों ने इवेंट का भरपूर मजा लिया और जमकर हूटिंग भी की। महोत्सव में देशभर के 400 कालेज के हजारों बच्चे शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगर पेंटिंग ने किया हैरान

आईआईटी रुड़की की सीआरवाई सामाजिक संस्था की ओर से फिंगर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी अंगुलियों को रंग में डुबोकर कागज पर ऐसी पेंटिंग उकेरी की हर कोई दंग रह गया।

संस्था के सदस्य आईआईटी छात्रों ने पेंटिंग सेल में एक काउंटर भी लगाया। यह संस्था गरीब बच्चों के विकास के लिए कार्य करती है। पेंटिंग बेचकर जो पैसा आएगा। उसे गरीब बच्चों के विकास पर खर्च किया जाएगा। मौके पर कोआर्डिनेटर स्वप्निल, आकाश, अक्षय, सुप्रिया, अखिल मौजूद रहे।

पढें, हत्यारों' का जिला, यहां हर छठवें दिन होता है एक 'कत्ल'


डांस वर्कशॉप में उमड़ी भीड़
आईआईटी के छात्र क्लब में आयोजित बी-ब्याइंग और ब्रेक डांस वर्कशॉप छात्रों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। सिर के बल पर छात्रों को घूमते देख सब हैरान रह गए। वर्कशॉप में छात्रों को विभिन्न टिप्स दिए गए। इस दौरान डांस सीखने वालों के अलावा डांस देखने के लिए भी छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी रही। छात्र देखने वालों ने जमकर हूटिंग भी की।

दिए फिट रहने के टिप्स
आईआईटी के दीक्षांत भवन में आयोजित फिटनेस सेमिनार में प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक सपना व्यास पटेल ने छात्रों को फिट रहने के टिप्स दिए। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। उन्होंने सेमिनार के दौरान छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए।

टैटू मेकिंग में छात्रों ने दिखाया हुनर
टैटू मेकिंग प्रतियोगिता को लेकर भी छात्रों में उत्साह देखने को मिला। 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस हुनर को देखने के लिए भी काफी भीड़ रही।

थ्री-डी प्रिंटिंग देख आंखें खा गई धोखा
थ्री-डी प्रिंटिंग और स्केनिंग वर्कशॉप में एक्सपर्ट ने ऐसा हुनर दिखाया कि छात्र भौचक्के रह गए। प्रिंटिंग देखकर आंखें धोखा खा गईं। प्रिंटिंग दूर से कुछ और नजदीक से कुछ और दिखाई दी। छात्रों ने इस कला को सीखने में भी खासी दिलचस्पी दिखाई।

अनुश्रुति विद्यालय ने लगाई प्रदर्शनी
आईआईटी के अनुश्रुति विद्यालय के बच्चों ने भी थोम्सो में भाग लिया। उन्होंने अपने हाथों से तैयार विभिन्न वस्तुओं की एक प्रदर्शनी लगाई। साथ ही इस प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी बनाई वस्तुओं को बेचा भी। बाहर से आए छात्रों ने इस प्रदर्शनी को काफी सराहा और खरीदारी भी की। इस अवसर पर सोनिया, साजिया एवं नीलम आदि मौजूद रहे।


मिस्टर एंड मिस थॉम्सो के लिए इंटरव्यू
मिस्टर एंड मिस थोम्सो-2013 प्रतियोगिता का फाइनल पांच अक्तूबर को दीक्षांत भवन में दोपहर दो बजे होगा। यह खिताब हासिल करने के लिए बेकरार 150 छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागियों का इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू लेने वालों में अपूर्वा, सकेंद्र और विदित बंसल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed