फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   this car has be selected first in Asia know more

एशिया में अव्वल चुनी गई है ये कार, जानिए क्यों?

Wed, 04 Jun 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 04 Jun 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
this car has be selected first in Asia  know more

रयात-बाहरा इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से ऑल टैरेन कार को तैयार किया गया है। इस कार को एल पासो (यूएसए) स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस में आयोजित यूएस बाजा रेस में एशिया में अव्वल चुना गया।

विज्ञापन


यह एक ऑफ रोड व्हीकल है। खास बात है कि दुनिया के सौ बड़े संस्थानों में रयात-बाहरा को एशिया की अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है।

ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने बुधवार को जीतकर आई टीम को बधाई दी। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह गौरव की बात है कि संस्थान के स्टूडेंट्स की ओर से डिजाइन की गई गाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में चौथी बार स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


35 लाख रुपये की लागत से बनी इस कार का वजन 235 किलो है। यह 10 बीएचपी और 305 सीसी इंजन से लेस है। इस कार में कार्लिसल और मैक्सिस के व्हील लगे हैं।

इसे दूसरे वाहनों के पार्ट्स जोड़कर असेंबल किया गया था। 15 किमी प्रति लीटर की सराहनीय माइलेज के साथ इस व्हीकल के मूल रूप की कीमत 6 लाख रुपये के आसपास बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबले के हिसाब से रयात-बाहरा टीम ने एक मजबूत, सिंगल सीट वाला, ऑफ रोडिंग के लिए पर्याप्त व्हीकल का डिजाइन और मूलरूप तैयार किया था जिसे एक नॉन-प्रोफेशनल ऑफ-रोड शौकीन को बेचने का विचार किया जा सके।

स्टूडेंट्स ने ऐसा व्हीकल तैयार किया जो कि सेफ है, आसानी से इधर-उधर पहुंचाया जा सकता है, आसानी से मेंटेन किया जा सकता है और जिसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने में भी खूब मजा आता है।


छात्र कैप्टन अभिनव शर्मा, आकाश बोस, अंकित गिरधर, पारस भारद्वाज, नवदीप डिमरी, गुरबीर सिंह बेनीपाल, कार्तिक डोगरा, अभिषेक चौधरी, परमिंदर सिंह, समीर गुप्ता और हितेश शर्मा की टीम ने इस कार को डिजाइन किया है। इस मुकाबले के लिए डॉ. जुझार सिंह और अश्वनी कुमार बतौर टीम के साथ फैकल्टी एडवाइसर शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed