फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Third gender option in DU admission form

DU फॉर्म में होगा 'थर्ड जेंडर' का कॉलम

Thu, 12 Mar 2015 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Mar 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
Third gender option in DU admission form

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 से एडमिशन फॉर्म में थर्ड जेंडर का कॉलम भी उपलब्ध होगा। अब तक जेंडर कॉलम में पुरुष व महिला का ही विकल्प उपलब्ध होता था। बीते साल विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में थर्ड जेंडर का विकल्प उपलब्ध कराया था। जिसके बाद अब इस विकल्प को जून में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया के फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा। डीयू के सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन फॉर्म में यह विकल्प होगा।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार (एकेडमिक) रामदत्त की ओर से इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन में साफ कर दिया गया है कि अलग-अलग उद्देश्यों के लिए जो भी फॉर्म छात्र जमा करेंगे उसमें यह विकल्प मिलेगा। मालूम हो कि डीयू में स्नातकोत्तर विषयों में दाखिला प्रक्र्रिया अप्रैल से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


जिसमें ऑनलाइन आवेदन में यह विकल्प मिलेगा वहीं एसओएल (स्कूल ऑफ ओपन लर्निग) और एनसीवेब (नॉन कॉलिजियेट वूमेन एजुकेशन बोर्ड) में स्नातकोत्तर स्तर के दाखिलों के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म तीसरे जेंडर के रुप में यह विकल्प मौजूद होगा। मालूम हो कि यूजीसी की ओर से सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी को अपने दाखिला व आवेदन फॉर्म में यह विकल्प देने के लिए कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed