फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Things improving in DAV pg college

सख्ती के बाद डीएवी में सुधरे हालात

Fri, 09 Aug 2013 09:49 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
Things improving in DAV pg college

पुलिस और डीएवी कालेज प्रशासन की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को व्यवस्था कुछ सुधरी नजर आई। बुधवार को कालेज परिसर और बाहर सड़क पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कालेज के बाहर वन वे व्यवस्था लागू करने के साथ ही बाहर खड़े आठ वाहनों के चालान काट दिए।

विज्ञापन


पुलिस और कालेज प्रशासन सतर्क

बुधवार को हुई परेशानी के बाद पुलिस और कालेज प्रशासन सतर्क नजर आए। चीफ प्रॉक्टर डा. कौशल कुमार के नेतृत्व में कालेज परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती की गई। एंट्री गेट से छात्रों के वाहनों को सीधे पार्किंग में भेजा गया। साथ ही ट्रायल के तौर पर कालेज के सामने रोड को कुछ देर के लिए वन वे किया गया था।
विज्ञापन


अब जिस दिन कालेज खुलेगा उस दिन सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे के बीच सड़क वन वे रहेगी। डीएवी कालेज में बृहस्पतिवार को भी 1400 दाखिले हुए। कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन के मुताबिक अभी तक दाखिलों की कुल संख्या 6500 पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय बाद खुला ताला
डीएवी का छात्रसंघ कार्यालय कई महीनों पहले विवाद के चलते बंद हो गया था, जिसका ताला बृहस्पतिवार को खोल दिया गया। वहीं, कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही कालेज के छात्र संघ कार्यालय में छात्र नेताओं की आवाजाही भी शुरू हो गई।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed