फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   They'll get bed in 15 days

गोरखधंधा! ये 15 दिन में करवा देंगे बीएड

Tue, 24 Sep 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Sep 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
They'll get bed in 15 days

क्या 15 दिन में बीएड करना संभव है? निश्चित तौर पर जवाब ना होगा लेकिन दून में चल रही अंधेरगर्दी के बीच यह मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल बीएड कॉलेजों में हुए डायरेक्ट एडमीशनों को शासन की सहमति की आड़ में कॉलेजों ने खाली सीटों को बेचना शुरू कर दिया है।

पढ़ें, खुशखबरी : नेपाल बॉर्डर पर बढ़ गए बाघ


गड़बड़ी पकड़ना बेहद मुश्किल
चूंकि, डायरेक्ट एडमीशनों की संख्या हमेशा लगभग में बताई गई, इसलिए उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए गड़बड़ी पकड़ना बेहद मुश्किल है।

जिस छात्र ने 24 सितंबर को दाखिला लिया है वह आठ अक्तूबर से बीएड परीक्षा में बैठेगा। तकनीकी विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों ने सत्र 2012-13 में अपने स्तर से ही करीब 1500 डायरेक्ट एडमीशन कर लिए थे।

पढ़ें, ‘मोदी रन’ में मोदी तोड़ रहे दुश्मनों की 'हड्डी'
विज्ञापन


शासन ने इन दाखिलों को अवैध माना था। इस बीच यह कॉलेज श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध कर दिए गए। सत्र लेट होता दिखा तो शासन ने बीएड परीक्षा की जिम्मेदारी यूटीयू को ही दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कैसी धांधली
छात्रों का साल बर्बाद न हो इसलिए शासन ने डायरेक्ट दाखिलों को वैद्य करार दे दिया। इन छात्रों के दाखिलों के लिए 25 सितंबर तक नामांकन फॉर्म बिक्री के बाद 26 से 30 सितंबर के बीच प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे।

पढ़ें, बिस्कुट के बहाने, सेवादार ने बच्ची से की शर्मनाक हरकत


शासन की इस छूट की आड़ में बीएड कॉलेजों ने खाली सीटों को बेचना शुरू कर दिया है। इन दाखिलों को भी डायरेक्ट दाखिलों की श्रेणी में दिखाया जा रहा है।

15 दिन में देंगे परीक्षा
एक छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने एक कॉलेज में हाल ही में दाखिला लिया है। आठ अक्तूबर से उनकी परीक्षा आयोजित होने जा रही है। हालांकि विवि ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है।

पढ़ें, मैं बेकसूर! सरकार के इशारे पर रोके गए रामदेवः बालकृष्ण

विवि ने बीएड छात्रों की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन छात्रों ने हाल ही में दाखिला लिया है, वे केवल 15 दिन में ही बीएड परीक्षा में बैठेंगे।

इनकी भी सुनिए
अभी तक ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। हम सभी कॉलेजों की उपस्थिति पंजिका तलब करेंगे ताकि इस तरह का खिलवाड़ न किया जा सके। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डा. आशीष उनियाल, उपकुलसचिव, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed