फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theatre, workshop, vication, tegore, cinema, culture, tri city live

थियेटर वर्कशॉप में भाग लेना है तो ये पढ़ें

Sat, 28 Dec 2013 10:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
theatre, workshop, vication, tegore, cinema, culture, tri city live

बच्चों के लिए अक्सर गर्मियों की छुट्टियों में लगने वाली थियेटर की वर्कशॉप इस बार सर्दियों में भी शुरू की गई है।

विज्ञापन


कल्चरल अफेयर डिपार्टमेंट और टैगोर थियेटर सोसाइटी की ओर से चंडीगढ़ में तीन जगह 25 दिसंबर से यह वर्कशॉप शुरू की गई है, जो 12 जनवरी तक चलेगी। इसमें छह साल से 12 साल की उम्र तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं।

500 रुपये फीस

टेगोर थिएटर, सेक्टर-37 और 47 के कम्युनिटी सेंटरों में यह वर्कशॉप चल रही है। इसके लिए 500 रुपये फीस रखी गई है।

टैगोर थियेटर के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह रुपये सिर्फ बच्चों के रिफ्रेशमेंट के लिए जा रहे हैं। वर्कशाप एकदम फ्री है। यहां आने वाले बच्चों को रोजाना अलग-अलग प्रकार के रिफ्रेशमेंट दिए जाते हैं।
विज्ञापन


बच्चों को ट्रेनिंग डिपार्टमेंट आफ इंडिया थियेटर के पास आउट विद्यार्थी दे रहे हैं। टैगोर थियेटर में अभिषेक शर्मा, सेक्टर 37 में आशा सकलानी व सेक्टर 47 में जगदीश तिवाड़ी बच्चों को थियेटर की बारीकियों को सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटती है झिझक

टैगोर थियेटर के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा के मुताबिक वर्कशाप बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।

इसमें बच्चों को स्पीच वर्क, थिएटर गेम्स, स्टोरी टेलिंग, स्टेज परिचय, माइक व अन्य तकनीकी जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया जाता है। इससे बच्चों में स्टेज से बोलने की प्रैक्टिस बढ़ती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। हर तरह की झिझक टूट जाती।


वर्कशाप के दौरान सभी बच्चे आधे घंटे के नाटक का मंचन करेंगे। यह नाटक  बच्चे अपने पेरेंट्स के सामने दिखाएंगे। थियेटर की वर्कशाप हर बार टैगोर में ही लगती थी, लेकिन इस बार नगर निगम ने अपने कम्युनिटी सेंटर में भी वर्कशाप चलाने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed