यूजीसी का स्कॉलर्स को तोहफा, बढ़ाई फैलोशिप मनी
(एमेरिटस फेलोशिप) के अभी तक स्कॉलर्स को 20,000 रूपए प्रतिमाह फैलोशिप मनी मिलती थी जिसे अब यूजीसी ने बढ़ाकर 31,000 रूपए प्रतिमाह कर दिया है।
पोस्ट डिग्री फैलोशिप करने वाली बेरोजगार महिला स्कॉलर्स को पहले 25,000 रूपए व दो वर्ष के बाद 30,000 हजार रूपए प्रतिमाह फैलोशिप मनी मिलती थी।
अब यूजीसी के नए फैसले के तहत पहले वर्ष वाले स्कॉलर्स को 38,800 रूपए जबकि दो वर्ष पूरे कर चुके स्कॉलर्स को 46,500 रूपए फैलोशिप मनी मिलेगी।
यूजीसी की बैठक में अहम फैसला
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने देश भर की यूनिवर्सिटी से फैलोशिप करने वाले स्कॉलर्स की फैलोशिप मनी बढ़ाने का फैसला लिया है।
इससे हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी सहित देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी में फैलोशिप करने वाले स्कॉलर्स को फायदा मिलेगा। यूजीसी की हाल में विशेषज्ञों की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।
फैलोशिप स्कीम के तहत यूजीसी देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी के तहत फैलोशिप करने वाले (अध्येता) यानि स्कॉलर्स को करीब दस श्रेणियों में फैलोशिप मनी प्रदान करता है।
इन्हे भी मिलेगा फायदा
डा. एस. राधाकृष्णनन पोस्ट डिग्री फैलोशिप (पीडीएफ) के तहत मानविकी और सामाजिक विज्ञान में कार्य करने वाले स्कॉलर्स को अब 38,800 प्रतिमाह, फर्स्ट ईयर, 40,000 प्रतिमाह, सैकेंड ईयर और तीसरे वर्ष के स्कॉलर्स को 41,900 रूपए फैलोशिप मनी मिलेगी।
स्वामी विवेकानंद (सिंगल गर्ल चाइल्ड) स्कॉलरशिप फॉर रिसर्च इन सोशल साइंस के तहत फैलोशिप मनी को बढ़ाकर 12,400 पहले दो वर्षों तक व तीसरे वर्ष में 41,900 रूपए की गई है।
जेआरएफ और एसआरएफ स्कॉलर्स को भी फायदा
(जेआरएफ) एंड (एसआरएफ) में विज्ञान मानविकी और सामाजिक विज्ञान में शोध करने वाले स्कॉलर्स 25,000 और 28,000 प्रतिमाह फैलोशिप मनी मिलेगी।
जेआरएफ व एसआरएफ में विदेशी नागरिकों की फैलोशिप मनी को भी बढ़ाया गया है। इसके तहत स्कॉलर्स को अब 18,600 व 21,700 प्रतिमाह फैलोशिप मनी मिलेगी।
(आरए) में शोध करने वाले विदेशी नागरिकों को यूजीसी के नए नियमों के तहत अब 25,000 प्रतिमाह फैलोशिप मनी दी जाएगी।
पीडीएफ और पीजी स्कॉलर्स को मिलेगी अब इतनी फैलोशिप मनी
(पीडीएफ) पोस्ट डिग्री फैलोशिप के तहत एससी व एसटी के स्कॉलर्स को अब यूजीसी से 38,800 प्रतिमाह व दूसरे वर्ष में फैलोशिप मिलेगी जबकि दूसरे वर्ष के बाद 46, 500 रूपए कर दिया गया है।
(पीजी) स्कॉलरशिप में प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एससी, एसटी स्टूडेंट्स को स्कीम के तहत अब एमई, एमटेक में 78,00 और अन्य में 4700 रूपए फैलोशिप मनी मिलेगी।
वहीं पीजी स्कॉलरशिप के तहत (GATE) (GPTA) के तहत अब 12,400 रूपए प्रतिमाह फैलोशिप मनी दी जाएगी।