{"_id":"9007c254bca4759defb6cf629dc042ef","slug":"the-two-accused-refuses-to-recognize-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंगः दो आरोपी छात्रों को पहचानने से किया इन्कार ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रैगिंगः दो आरोपी छात्रों को पहचानने से किया इन्कार
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रोड स्थित लखनऊ पॉलीटेक्निक में फर्स्ट ईयर के छात्र की पिटाई के मामले में गुरुवार को हुई शिनाख्त परेड में दो आरोपी छात्रों को पीड़ित ने पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य पीड़ित छात्र के मेडिकल में कान का पर्दा फटने की पुष्टि नहीं हुई है।
मालूम हो कि गुरुवार को मारपीट के छह आरोपी छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ बुलाया गया था, जिसमें से दो छात्र ही उपस्थित हुए।
28 अगस्त को लखनऊ पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष के छात्र राहुल सिंह वर्मा और मुकुल ने आरोप लगाया था कि फर्स्ट व सेकंड ईयर के छात्रों ने उन्हें पीटा है।
गुरुवार को छह में से केवल दो स्टूडेंट ही अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, पीड़ित छात्रों ने इन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया।
वहीं, मारपीट के दूसरे मामले में राजनाथ यादव के मेडिकल में कान का पर्दा फटने की पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने इसे लिखित में भी दिया है। वहीं, मनोज कुमार, जेडी, प्राविधिक शिक्षा ने बताया कि गुरुवार को दो छात्र शिनाख्त परेड के लिए आए। दोनों को ही पीड़ित छात्रों ने नहीं पहचाना है।
विज्ञापन
इसके बावजूद हम लोग मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। स्टूडेंट्स की पहचान न होने के कारण फिलहाल एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी।
शिनाख्त परेड में अगर छात्रों की पहचान होती है तो उन्हें नामजद किया जाएगा। एक अन्य पीड़ित छात्र राजनाथ यादव का परीक्षण कराया गया है, उसे मामूली चोट है कान का परदा नहीं फटा है।
विज्ञापन