{"_id":"28680a024213e4261461e1e7400dc775","slug":"the-test-center-will-also-clat-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद भी बनेगा क्लैट का परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गाजियाबाद भी बनेगा क्लैट का परीक्षा केंद्र
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर की 16 लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2015 में इस बार एक दर्जन नए परीक्षा केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
यूपी में अभी तक लखनऊ में ही सेंटर बनाया जाता था लेकिन इस बार यहां पर करीब सात सेंटर और बनाए जाएंगे। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में भी पहली बार सेंटर बनेगा।
विज्ञापन
क्लैट 2015 के ऑनलाइन फॉर्म एक जनवरी से मिलना शुरू होंगे।वेबसाइट www.clat.ac.in पर फॉर्म से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। क्लैट 2015 में ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट होगा। मई के दूसरे रविवार को क्लैट होगा।
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन करवा रही डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पूरा इंतजाम करने में जुटी हुई है। यूपी में वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं, गुडगांव में भी केंद्र बनेगा।
पूर्वोत्तर राज्यों में अभी तक क्लैट का कोई परीक्षा सेंटर नहीं था, इस बार मेघालय की राजधानी शिलांग में ऑनलाइन सेंटर होगा।
जम्मू-कश्मीर में इस बार दो केंद्र होंगे, इसमें श्रीनगर में नया सेंटर होगा। हरियाणा में कुरुक्षेत्र में, उत्तराखंड में देहरादून और हिमाचल प्रदेश में शिमला में नया सेंटर बनाया गया है।