फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The second cut-off list for admission to MSc

M.Sc में दाखिले के लिए दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी

Mon, 08 Sep 2014 12:52 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Sep 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
The second cut-off list for admission to MSc

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरी कटऑफ सूची रविवार को जारी की। दूसरी लिस्ट में सबसे ज्यादा कटऑफ एमएससी स्टैट की गई है।

विज्ञापन


इसमें लविवि से स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं का न्यूनतम फाइनल इंडैक्स 74.56 है, वहीं सेल्फ फाइनेंस में 73.55 और अन्य विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स का न्यूनतम फाइनल इंडेक्स 75.63 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


लविवि के पीजी एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि एमएमसी की दूसरी कटऑफ जारी कर दी गई है। यह विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एनआईसी की वेबसाइट पर न्यूनत फाइनल इंडैक्स की कटऑफ सोमवार को अपलोड की जाएगी। सोमवार को ही एमए और एमकॉम की दूसरी कटऑफ सूची जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से सभी विभागों में रिपोर्टिंग और फीस जमा करने की तिथि घोषित नहीं की गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय में एमफिल के लिए साक्षात्कार आज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से प्राचीन भारतीय इतिहास और सुबह 10 बजे से समाजशास्त्र में एमफिल के लिए इंटरव्यू होंगे। पीपी एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

अपने सभी रिकॉर्ड के साथ संबंधित विभाग में स्टूडेंट्स को उपस्थित होना है। प्रो. वाइके शर्मा ने बताया कि पीजी की दूसरी कटऑफ के दाखिले होने के बाद ऑफलाइन प्रक्रिया से एडमिशन होंगे।


इस संबंध में सोमवार को लविवि कुलपति प्रो. एसबी निमसे से मुलाकात की जाएगी। ऑफलाइन फॉर्म का प्रारूप विवि की वेबसाइट पर है। एडमिशन के लिए किसे पात्र समझा जाए, इसकी घोषणा कुलपति से बातचीत के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed