{"_id":"ba168859ad5ffffb089c68aef90b0e45","slug":"the-mca-counseling-date-click-read","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिक कर पढ़िए, कब होगी एमसीए की काउंसलिंग?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लिक कर पढ़िए, कब होगी एमसीए की काउंसलिंग?
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 29 Jul 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एमसीए की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विवि प्रशासन ने एमसीए प्रथम समेस्टर में दाखिला लेने के लिए द्वितीय चरण की काउसलिंग 30 जुलाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
काउंसलिंग पीजी कालेज ऊना में आयोजित होगी। यह जानकारी एमसीए विभाग के समंवय प्रो. रमन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विवि के तहत एमसीए हेतू प्रवेश परीक्षा दी थी, वह इस काउसलिंग में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जो छात्र किन्ही कारणों के चलते आनलाईन आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, वह आन द स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्रों को 600 रुपए शुल्क काउंसलिंग के दौरान जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा दाखिला लेने के लिए छात्र अपने साथ दाखिला फीस एवं रजिस्ट्रेशन फीस 36850 रुपए साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्र अपने साथ सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज सहित पहुंचे। ताकि दाखिला प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।