फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first list will be the bleak vision of top college.

पहली लिस्ट में ही धूमिल हो जाएगा टॉप कॉलेज का सपना

Sat, 20 Jun 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
The first list will be the bleak vision of top college.

दिल्ली विश्वविद्यालय के नामचीन कॉलेज में दाखिले का सपना देख रहे हैं तो पहली लिस्ट के बाद ही सभी प्रमुख कोर्सों में दाखिले का सपना धूमिल हो सकता है।

विज्ञापन


डीयू के प्रमुख कॉलेज के प्रमुख विषयों में पहली लिस्ट के बाद ही सीटें फुल होने की संभावना दिखाई दे रही है। 90 से ऊपर अंक वालों के कारण यह सीटें फुल हो जाएंगी। इस बात का खुलासा ओएमआर फार्म की स्क्रीनिंग के बाद प्राप्त हुए आकंड़ों से हो रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में हाई रेटिंग कोर्सेज के लिए दूसरी लिस्ट आने की संभावना बेहद कम है। इस बार 90 से 100 फीसदी अंक लाने वाले 35, 849 आवेदकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पहली सूची में ही सीट पक्की करने के कारण सीटें भर जाएंगी। लिहाजा पॉपुलर कॉलेजों में तो दूसरी लिस्ट की संभावना कम हो जाएगी।

दूसरी लिस्ट पर होगा सीधा असर

The first list will be the bleak vision of top college.

इसके साथ ही इस बार निजी स्कूलों के 1, 23, 398 आवेदकों ने आवेदन किया है। जिसका असर कॉलेज की सीटों पर पड़ेगा। क्योंकि निजी स्कूल वाले ही 90 से 95 फीसदी वाले हाई स्कोर छात्र होते हैं।

इसी तरह से अंग्रेजी माध्यम के 1,63,098 छात्रों ने आवेदन किया है। जिसका सीधा असर कॉलेज की सीटों पर पड़ेगा। हर बार आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में काफी संख्या में हरियाणा बोर्ड के छात्र दाखिला लेते हैं।

लेकिन इस बार सबसे कम 3, 332 इसी बोर्ड केछात्रों ने आवेदन किया है। जिसका असर सीटों से लेकर कट ऑफ पर भी देखने को मिलेगा।

वहीं इस तरह के आवेदन आंकड़ों को देखकर कॉलेज काफी सतर्क होकर कट ऑफ तैयार करेंगे। कॉलेजों को डर है कि सतर्कता नहीं दिखाई तो ओवर एडमिशन की स्थिति बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed