फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first cut-off list admission off , many colleges are Housefull.

पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिले बंद, कई कॉलेजों में हाउसफुल

Sat, 27 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The first cut-off list admission off , many colleges are Housefull.

दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास, राजनीति शास्त्र और भूगोल जैसे आर्ट्स के कोर्स कॉमर्स और साइंस कोर्स पर भारी पड़ रहे हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट के बाद कई कॉलेजों में इन कोर्स के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए बिल्कुल मौका नहीं है।

विज्ञापन


इस तरह से इन कोर्स के लिए कुछ कॉलेजों में दूसरी कट ऑफ जारी नहीं होगी। चूंकि इन कोर्स में पहले ही ओवर एडमिशन हो गए हैं, लिहाजा शिफ्टिंग भी हुई तो कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं, अब भी बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, ईको और साइंस में दाखिले की काफी संभावनाएं हैं। कॉलेजों में शनिवार को पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिले बंद हो गए हैं।

पहली लिस्ट के दाखिलों के आधार पर ही कैंपस के कॉलेजों समेत अन्य कॉलेजों में भी कुछ कोर्स की सामान्य श्रेणी की सीटें भर गई हैं।

दूसरी कट ऑफ में कितना चांस?

The first cut-off list admission off , many colleges are Housefull.

लिहाजा यहां क्लोज्ड का बोर्ड टंग गया है। पहले दिन को छोड़ दें तो साफ है कि अंतिम दो दिनों में छात्रों ने सावधानी बरतते हुए पहली लिस्ट में ही अपनी सीट पक्की कर ली है।

नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में बीकॉम ऑनर्स में सामान्य श्रेणी के लिए अब सीट नहीं बची है। लिहाजा यह सामान्य के लिए इस कोर्स की दूसरी लिस्ट जारी नहीं होगी।

यहां बीकॉम ऑनर्स में सामान्य की 250 सीटों पर 276 दाखिले हो चुके हैं। वहीं, अन्य श्रेणियों के लिए दूसरी लिस्ट में इस कोर्स में दाखिले खुले रहेंगे।

वहीं, ईको ऑनर्स की सामान्य श्रेणी की कुल 58 सीटों पर 20 दाखिले हुए हैं, लिहाजा दूसरी कट ऑफ में यहां सामान्य के साथ-साथ आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए मौके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed