{"_id":"63af2ec469c2cb33f2a795fcdb8c5bc2","slug":"the-different-student-organizations-on-movement-path-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को लेकर अलग अलग राह पर छात्र संगठन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आंदोलन को लेकर अलग अलग राह पर छात्र संगठन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीए चुनाव और फीस बढ़ोतरी जैसे मुद्दे पर एक साथ आंदोलन का दम भरने छात्र संगठनों का बंटाधार हो गया है। बुधवार को तीनों संगठनों ने खुले मंच से छात्र हित में विचारधारा को अलग रखकर आम सहमति बनाकर आंदोलन लड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
वीरवार को माजरा कुछ और ही थी। एबीवीपी ने अपने स्तर पर आंदोलन का आगाज करने का ऐलान किया है।
वहीं एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय और संजौली कॉलेज में इन दोनों मुद्दों के खिलाफ अकेले ही प्रदर्शन किया। एसएफआई ने शहर के कॉलेजों में प्रदर्शन नहीं किया, मगर प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षा का बहिष्कार और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एनएसयूआई और एबीवीपी ऐसे किसी मोर्चे के गठन पर राजी होने को फिलहाल तैयार नहीं है, मगर एसएफआई ने अभी विकल्प खुले रखे हैं।
एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री नवनीत कौशल ने कहा कि एबीवीपी किसी मोर्च में शामिल न होकर अकेले आंदोलन लड़ेगी। संगठन का प्रदेश में जनाधार है।
संगठन के आंदोलन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसका आगाज शुक्रवार से विवि और कॉलेजों में
रैली से किया जा रहा है।
एसएफआई के प्रदेश सचिव मुनीश शर्मा का कहना है कि एसएफआई ने दोनों संगठनों से इन दो फैसलों के खिलाफ एकजुट हो आंदोलन करने का प्रस्ताव दिया था। संगठनों से बात चल रही है। यदि सहमति नहीं भी बनी तो एसएफआई अपने दम पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अरविंद धीमान का कहना है कि एनएसयूआई अपने स्तर पर ही इन दोनों फैसलों के खिलाफ आंदोलन लड़ेगी। कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर इसकी शुरूआत कर दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी जल्द आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।