फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The certificate of Polytechnic can be verified online

ऑनलाइन होगा प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन

Thu, 14 Aug 2014 03:15 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 03:15 AM IST
विज्ञापन
The certificate of Polytechnic can be verified online

पॉलीटेक्निक के अंकपत्रों का जल्द ही ऑनलाइन वेरिफिकेशन हो सकेगा। स्टूडेंट्स भी अपना ब्यौरा ऑनलाइन देख सकेंगे।

विज्ञापन


कोई गड़बडी होने की सूरत में उसकी जानकारी देकर उसमें सुधार करवा सकते हैं। यह संभव होगा प्राविधिक परीक्षा परिषद की नई वेबसाइट से। जल्द ही इसे लॉंच करने की तैयारी है।

प्राविधिक परीक्षा परिषद से हर साल 50,000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा पास करते हैं। नई जगह जॉब आदि करने पर नियोक्ता को प्रमाणप्रत्रों की जांच के लिए परिषद के पास आना पड़ता है।
विज्ञापन


इससे परिषद का काफी समय और श्रम लगता है। इसी तरह हर साल प्रमाणपत्रों में काफी गड़बड़ियां भी होती हैं।

जिसमें सुधार के लिए दूरदराज के स्टूडेंट्स को भी लखनऊ आना पड़ता है। अब इन झंझटों से मुक्ति मिलेगी। प्राविधिक परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर सभी स्टूडेंट्स का पूरा ब्यौरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर दिए लिंक पर स्टूडेंट्स का रोल नंबर डालते ही सारा ब्यौरा सामने आ जाएगा। इससे स्टूडेंट्स के प्रमाणपत्र का सत्यापन भी आसानी से हो जाएगा।

इसी तरह स्टूडेंट्स का ब्यौरा होने से प्रमाणपत्र छपने से पहले उसमें संशोधन की सुविधा मौजूद होगी। स्टूडेंट्स अपना ब्यौरा देखकर इसकी सूचना प्राविधिक परीक्षा परिषद को देगा। परिषद प्रमाणपत्र उसमें सुधार कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed