फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The ban on students interact with each other, raging Students

छात्र-छात्राओं की बातचीत पर पाबंदी, भड़के स्टूडेंट्स

Mon, 10 Nov 2014 08:44 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 10 Nov 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
The ban on students interact with each other, raging Students

हाईवे 58 स्थित काइट कॉलेज के डायरेक्टर के क्लासरूम में छात्र-छात्राओं की बातचीत पर रोक लगाने के मौखिक फरमान पर सोमवार को स्टूडेंट्स भड़क गए।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने सोमवार को क्लॉसेज का बहिष्कार कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलेज अधिकारियों और स्टूडेंट्स के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी के समझाने पर स्टूडेंट्स शांत हुए।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी ने छात्रों के आरोप को बेबुनियाद बताया। स्टूडेंट्स का कहना है कि एक महीने पहले कॉलेज में नए डायरेक्टर ने ज्वाइन किया है।

स्टूडेंट्स की मानें तो डायरेक्टर ने छात्र-छात्राओं के एक साथ बैठने और आपस में बातचीत पर पाबंदी लगा दी है। यही नहीं छात्राओं के कॉलेज परिसर में हाई हिल्स की चप्पल और जींस पहनने पर भी रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9 से शाम 5 बजे तक छात्रों के कॉलेज से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 6 बजे के बाद लड़कियों और रात आठ बजे के बाद लड़कों की कॉलेज के हॉस्टलों में एंट्री बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं कॉलेज द्वारा प्लेसमेंट भी नहीं दिया जा रहा है।


इन्हीं मौखिक पाबंदियों पर सोमवार को स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर के विरुद्ध मोर्चा खोल कर दिया। क्लॉसेज का बहिष्कार कर स्टूडेंट्स मैनेजमेंट परिसर तक पहुंच गए और अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी कर उन्हें हटाने की मांग करने लगे।

बाद में कॉलेज अधिकारियों ने इस मसले पर वार्ता करने का आश्वासन देकर स्टूडेंट्स को शांत कराया। स्टूडेंट्स ने इस बाबत कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed