फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The annual examinations from June Polytechnique

पॉलीटेक्निक परीक्षा की तारीख बदली

Sat, 05 Apr 2014 01:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 05 Apr 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
The annual examinations from June Polytechnique

बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजूकेशन यूपी (बीटीई) से संबद्ध पॉलीटेक्निक कालेजों की वार्षिक परीक्षाएं दो माह आगे खिसक गई हैं। चुनावों में शिक्षकों की व्यस्तता के चलते अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं इस बार दो जून से शुरू होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यूपी (बीटीई)ड ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। परीक्षाओं में देरी के कारण इस दफा रिजल्ट के भी देरी से घोषित होने की संभावना प्रबल हो गई है। रिजल्ट की देरी का असर आगामी सत्र पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यूपी (बीटीई) ने पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि भी अप्रैल से बढ़ाकर 25 से 27 मई कर दी थी। वार्षिक के साथ प्रवेश परीक्षा में देरी से आगे की प्रक्रिया भी लेट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षाएं हर साल अप्रैल के दूसरे या फिर तीसरे सप्ताह में शुरू होती हैं। अप्रैल में एग्जा और मई में मूल्यांकन होने के चलते प्रत्येक वर्ष पॉलीटेक्निक का रिजल्ट समय से घोषित हो जाता था। इस बार लोकसभा चुनावों ने परीक्षाओं का सारा शेड्यूल चौपट कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में देरी का असर काउंसलिंग पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed