{"_id":"1be02884202795ec1a8e2ea592200edd","slug":"tgt-recruitment-merit-list-announced-by-chandigarh-education-deptt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"TGT भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें क्लिक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
TGT भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें क्लिक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। शिक्षा विभाग ने दूसरी बार मेरिट लिस्ट को रिवाइज कर अपलोड किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विभाग ने मेरिट लिस्ट के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। टीजीटी मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यार्थियों को 10 और 11 जून को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शेड्यूल के तहत पहुंचना होगा।
विज्ञापन
उधर, शिक्षा विभाग ने एनटीटी की भी रिवाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल नए कैंडिडेट्स की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 जून को होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 4 जून को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार जिन विद्यार्थियों की पहले वेरिफिकेशन हो चुकी है, उन्हें दोबारा आने की जरूरत नहीं है।
उधर, शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि मेरिट लिस्ट को लेकर सभी आपत्तियों को दूर कर संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महीने भर में नए शिक्षकों की ज्वाइनिंग करवा दी जाएगी।