{"_id":"340e3150be33cbb3136a607970e8e245","slug":"tet-organise-in-punjab-at-16-december-read-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में टीईटी देने जा रहे हो तो पढ़ें ये अहम खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब में टीईटी देने जा रहे हो तो पढ़ें ये अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) 16 दिसंबर को होगा। इसके लिए पूरे पंजाब में 400 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर टीईटी और पांचवीं व आठवीं की मूल्यांकन परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच टीईटी करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन और विभाग के प्रमुख सचिव से कहा कि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर डीजीपी के साथ बैठक करें। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी व एसएसपी से विचार-विमर्श करें।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टीईटी-1 और टीईटी-2 के लिए कुल पौने दो लाख परीक्षार्थी एनरोल हो चुके हैं, जिनके लिए राज्य में चार सौ सेंटर बनाए जा रहे हैं। एक कमरे में कुल 28 परीक्षार्थी बिठाए जाएंगे। डॉ. चीमा ने कहा कि सेंटर में पेपर सेट को खोलते हुए वीडियोग्राफी यकीनी बनाई जाए।
स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर ट्रैफिक के उचित प्रबंध किए जाएं ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न आए। डॉ. चीमा ने पांचवीं और आठवीं की मूल्यांकन परीक्षा की तैयारियों का भी जायजा लिया। एससीईआरटी के डायरेक्टर ने बताया कि पांचवीं के 261745 और आठवीं के 235399 बच्चों की परीक्षा ली जाएगी।
डॉ. चीमा ने सभी टीचरों से कहा कि वे दसवीं और बारहवीं के पिछले पांच साल के नतीजे ऑनलाइन अपलोड करें।
बैठक में प्रमुख सचिव सी राऊल, शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल, डीजीएसई प्रदीप अग्रवाल, डीपीआई सेकेंडरी बलबीर सिंह ढोल, डीपीआई एलिमेंट्री हरबंस सिंह संधू, एससीईआरटी के डायरेक्टर सुखदेव सिंह काहलों भी मौजूद थे।