{"_id":"5fce4e8608b5b6d379e729b3844e6904","slug":"tet-online-application-date-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषित हुई टीईटी-2015 के आवेदन और परीक्षा की तथि","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
घोषित हुई टीईटी-2015 के आवेदन और परीक्षा की तथि
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार बीटीसी-बीएड प्रशिक्षुओं के इंतजार की घड़ी पूरी हुई। शासन की अनुमति मिलने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 के आवेदन एवं परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि 26 नवंबर से ऑन लाइन आवेदन शुरू होगा जबकि परीक्षा दो फरवरी को होगी। रजिस्ट्रार के अनुसार अभ्यर्थी 15 दिन तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन के बाद एक सप्ताह तक आवेदन में संशोधन किया जा सकता है। दो फरवरी 2016 को टीईटी 2015 दो पालियों में कराने का फैसला किया गया है।