{"_id":"578d70db2b02e75b3c77280f9aea1c73","slug":"tet-exam-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फरवरी को होगी टीईटी की परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
15 फरवरी को होगी टीईटी की परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Nov 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड टीईटी एक और दो के घोषित कार्यक्रम में परीक्षा 15 फरवरी को होगी लेकिन इसके परिणाम करीब चार महीने बाद जून तक घोषित होंगे।
विज्ञापन
दरअसल परीक्षा के बाद दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं ऐसे इन परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करना विभाग की पहली प्राथमिकता है। इस महीने के अंत तक इस परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
शिक्षक बनने का एक और मौका
राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के माध्यम से सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षक बनने का सरकार ने एक और मौका दिया है।
परीक्षा के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख दिसंबर क आखिरी सप्ताह में रखी जानी है। सरकार की ओर से परीक्षा के संबंध में इसे आयोजित करने वाली संस्था विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद रामनगर को शासन से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी एक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों को टीईटी दो उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। दिसंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होकर अंतिम सप्ताह तक किया जा सकेगा। जबकि परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र और परीक्षा सामग्री फरवरी के पहले सप्ताह में भेजी जाएगी।
विज्ञापन