फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TET exam schedule clash with cbse TET.

TET: युवाओं के लिए परेशानी बना परीक्षा का शेड्यूल

Sat, 09 Jan 2016 10:24 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
TET exam schedule clash with cbse TET.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के आनन फानन में जारी अध्यापक पात्रता परीक्षा शेड्यूल ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को परेशानी में डाल दिया है। शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के चलते 21 फरवरी को होने वाले स्टेट टेट देने से हजारों परीक्षार्थी वंचित रह सकते हैं। 21 फरवरी को पहले ही सीबीएसई ने सेंटर टेट की तिथि घोषित की है।

विज्ञापन


ऐसे में लंबे अरसे से राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा के इंतजार में बैठे परीक्षार्थी एक ही परीक्षा देने को मजबूर होंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट के लिए 24 सितंबर से 13 अक्तूबर, 2015 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन बोर्ड ने टेट की तिथियों की घोषणा नहीं की थी। टेट के आयोजन में लेटलतीफी के बाद अब बोर्ड ने आनन-फानन में तिथियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार 13 फरवरी से टेट होगा। 21 फरवरी को टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल की परीक्षा है। वहीं, सीबीएसई ने टेट के लिए 4 दिसंबर से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन के साथ 21 फरवरी को हिमाचल में धर्मशाला सहित हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र स्थापित कर परीक्षा की तिथि की घोषणा भी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में टेट करवाना बोर्ड के लिए चुनौती

TET exam schedule clash with cbse TET.

प्रबंधकीय जानकारों की मानें तो स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फरवरी में टेट लेने की घोषणा आनन-फानन में की है। यह परीक्षा वर्ष 2015 में हानी थी। अब 2016 में हो रही है। बोर्ड परीक्षा करवाने में लेट हो गया है। इसलिए, आनन-फानन में तिथियां घोषित कर दी हैं।

हाल ही में बैंक भर्ती परीक्षाएं बोर्ड ने संचालित की हैं। इनका परिणाम पंचायत चुनावों के तुरंत बाद देना है। मार्च में बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं भी होनी हैं। ऐसे में फरवरी में टेट का सफल संचालन करना बोर्ड के लिए चुनौती होगा।

शेड्यूल के फेरबदल में हो रहा वर्कआउट : धीमान

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने कहा कि बोर्ड टेट की तिथि में फेरबदल को लेकर वर्कआउट कर रहा है। नई तिथि किसी अन्य परीक्षा के साथ क्लैश न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। यदि बोर्ड परीक्षा तिथि में फेरबदल करता है तो आगे नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed