{"_id":"bea5874d65f6d0e781ce83bc79f6ee45","slug":"tet-exam-and-cet-exam-on-the-same-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में दो परीक्षाओं ने बढ़ाई उलझन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक ही दिन में दो परीक्षाओं ने बढ़ाई उलझन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन दो-दो परीक्षाओं ने अभ्यर्थियों की उलझन बढ़ा दी है। टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल अभ्यर्थियों के टेट के साथ आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसाइटी की सीईटी परीक्षा सात दिसंबर को होनी है। वहीं, 30 नवंबर को टीजीटी आर्ट्स टेट और एसबीआई भर्ती की परीक्षा भी एक दिन होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अब इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वे कौन सी परीक्षा दें और किसे छोड़ें। लगभग चार दर्जन अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र लिखकर उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों में नवीन कुमार, अनिल, संजीव, कुलदीप, विकास, निशा ठाकुर, मोनिका शर्मा, शर्मिला गौतम, दिनेश कुमार, प्रवीण भट्ट, सुरेश, मनोज गौतम, अमित, अंजू बाला, मालती सहित अन्य ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव से गुहार लगाई है कि टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टेट) की तिथि में बदलाव किया जाए, ताकि वे सीईटी परीक्षा भी दे सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीईटी परीक्षा आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी की ओर से बहुत पहले ही निर्धारित कर ली गई थी। उन्होंने स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव से मांग की है कि टीईटी की तिथि में बदलाव किया जाए। ऐसा करने पर वे दोनों परीक्षाएं दे पाएंगे।
तीस नवंबर को भी टीजीटी आर्ट्स टेट और एसबीआई भर्ती की परीक्षा एकसाथ होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। उधर, शिक्षा उप निदेशक प्रीतम सिंह डटवालिया ने बताया कि तिथि निर्धारित हो गई है। तिथि में फेरबदल का अधिकार बोर्ड के पास ही है।