फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tet application Enhanced

प्रदेश के हजारों युवाओं को मिली बड़ी राहत

Wed, 01 Oct 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा(धर्मशाला)
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा(धर्मशाला) Updated Wed, 01 Oct 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
tet application Enhanced

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के हजारों युवाओं को राहत दी है। बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 7 अक्तूबर से बढ़ाकर 18 अक्तूबर कर दी है। इसके अलावा टेट विवरणिका बिक्री की तिथि भी 10 अक्तूबर कर दी है।

विज्ञापन


इससे पूर्व बोर्ड ने पुस्तक विक्रय केंद्रों और उपकेंद्रों में 30 सितंबर तक प्रोस्पेक्टस की बिक्री का समय निर्धारित किया था। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हिंदी टेट, टीजीटी मेडिकल टेट, टीजीटी नॉन मेडिकल टेट, शास्त्री टेट, टीजीटी कला टेट और जेबीटी टेट ले रहा है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड के पुस्तक बिक्री केंद्रों और उपकेंद्रों में मंगलवार को भी प्रोस्पेक्टस खरीदने वाले युवाओं की काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर से बोर्ड को विवरणिका बेचने की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसलिए युवाओं की मांग पर बोर्ड ने बिक्री और आवेदन की तिथि दोनों आगे बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed