फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten professional courses start in bbau.

अच्छी खबरः बीबीएयू में शुरू होंगे 10 प्रोफेशनल कोर्सेज

Mon, 02 Feb 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Ten professional courses start in bbau.

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू) में अब स्टूडेंट्स को मॉस्टर्स ऑफ वोकेशनल कोर्स (एमवोक) सहित 10 नए प्रोफेशनल कोर्स पढ़ाए जाएंगे। शैक्षिक सत्र 2015-16 से ये कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बीबीएयू प्रशासन इंडस्ट्री से भी इन कोर्सेज को चलाने में मदद लेगा।

विज्ञापन


इन स्किल बेस्ड कोर्सेज से जॉब पाने व रोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दीनदयाल उपाध्याय कुशल सेंटर के तहत ये कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसमें सर्टिफिकेट से लेकर मॉस्टर्स डिग्री तक के कोर्स होंगे।
विज्ञापन


इन कोर्सेज में नेटवर्क मैनेजमेंट, मेडिकल लैबोरेटरीज से लेकर इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन तक की पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके अलावा फ्लोरी कल्चर, फिश एंड फिशरीज व सेरी कल्चर जैसे कोर्स भी पढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी मल्टीपल एंट्री की छूट

Ten professional courses start in bbau.

डॉ. जायसवाल ने बताया कि स्टूडेंट छह महीने के कोर्स की पढ़ाई कर सर्टिफिकेट, एक साल की पढ़ाई कर डिप्लोमा, दो साल की पढ़ाई कर एडवांस डिप्लोमा, तीन साल की पढ़ाई कर बैचलर ऑफ वोकेशनल (बीवोक) और आगे इसी तरह पीजी डिप्लोमा व एमवोक की डिग्री हासिल कर सकेगा।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि मल्टीपल एंट्री व एग्जिट की सुविधा से स्टूडेंट छह महीने की पढ़ाई कर सर्टिफिकेट हासिल कर लेगा और इस बीच वह पढ़ाई छोड़ देता है तो छह महीने की पढ़ाई के क्रेडिट उसके पास रहेगा। ऐसे में जब वह डिप्लोमा पूरा करना चाहेगा तो ये छह महीने उस कोर्स से घटा दिए जाएंगे।

ये नए कोर्सेज होंगे शुरूः नेटवर्क मैनेजमेंट सिक्योरिटी, माइक्रो बायोलॉजिकल टेक्नोलॉजी, अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन,इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन, फ्लोरीकल्चर एंड स्केप गाडर्निंग, कम्प्यूटेशनल टेक्नोलॉजी, लाइफ स्टॉक प्रोडक्शन एंड मैनेजमेंट, फिश एंड फिशरीज रिसर्च,  एडवांस टेक्नोलॉजी इन सेरी कल्चर और मेडिकल लैबोरेटीज टेक्नोलॉजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed