फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   technical university

सवालों के घेरे में आई टेक्निकल यूनिवर्सिटी

Tue, 15 Apr 2014 03:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Apr 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
technical university

उत्तराखंड तकनीकी विवि की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रणाली सवालों के घेरे में है। छात्रों ने जब आरटीआई से अपनी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कीं तो पता चला कि बेहद लापरवाही से कापियां चेक हुईं हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
विज्ञापन


वह भी तब, जब विवि ने हाल ही में केंद्रीयकृत मूल्यांकन प्रणाली लागू की है। एमबीए के कुछ छात्रों के अंक अपेक्षा से काफी कम आए। छात्रों ने विवि में सूचना के अधिकार में अपनी उत्तर पुस्तिकाएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसर शीट देखकर उनके होश उड़ गए। पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बेहद लापरवाही से किया गया था। एक छात्र की कॉपी में परीक्षक ने उत्तर पर अंक तो दिए, लेकिन बाहर मुख्य पृष्ठ पर उन्हें नहीं लिखा।

पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ

इस वजह से छात्र को 27 के बजाए 22 अंक मिले। एक अन्य के साथ अजब वाकया पेश आया। प्रश्न पत्र में उनके सवाल पर तीन अंक निर्धारित हैं, लेकिन परीक्षक ने इसके जवाब पर आठ अंक कॉपी में लिख दिए।


इससे भी बड़ी लापरवाही यह रही कि मुख्य पृष्ठ पर अंक चार चढ़ाए गए। छात्र परेशान हैं कि इस सवाल के अंक कितने माने।

पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी

एक छात्र की कॉपी को परीक्षक ने बढ़िया तरीके से चेक किया है, लेकिन एक ग्राफ वाले सवाल को पूरा जांचने के बावजूद उस पर एक भी अंक नहीं दिया है।

इस संबंध में विवि के कुलसचिव अवनीश जैन से छात्रों ने कई बार मिलने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मिलने से साफ इंकार कर दिया। छात्रों ने बताया कि कुलसचिव ने उन्हें यह भी कहा है कि इस गलती का विवि के पास कोई ठेका नहीं है।

रिचेकिंग के पांच हजार
तकनीकी विवि ने कॉपी की रिचेकिंग के पांच हजार रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया हुआ है। ऐसे में छात्र परेशान इसलिए भी हैं कि परीक्षक की गलती का खामियाजा उन्हें पांच हजार रुपये के तौर पर भुगतना पड़ेगा।

पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी

यदि विवि के परीक्षक की गलती की वजह से छात्रों को नुकसान हुआ है तो उनसे रिचेकिंग का शुल्क नहीं लिया जाएगा। वह छात्र विवि में आकर अपनी उत्तर पुस्तिका दिखाएं और विवि स्तर पर उनकी कमियों को दूर किया जाएगा।
- प्रो. वीके जैन, कुलपति, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed