फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   technical institution change the pattern of counselling.

IIT की नई काउंसिलिंग से इंजीनियरिंग में बड़ा बदलाव

Mon, 04 May 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 May 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
technical institution change the pattern of counselling.

देश के नामी तकनीकी शिक्षा संस्थानों में एक ही काउंसिलिंग की शुरुआत होने के बाद इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं को कई लाभ होंगे। एक ओर इंजीनियरिंग की सीटें खाली नहीं रहेंगी तो दूसरी ओर छात्र का समय भी बचेगा।

विज्ञापन


एक ही काउंसिलिंग से छात्र आईआईटी, एनआईटी के कोर्स के विकल्प भर सकेंगे। देश के 20 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), एक इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम) धनबाद, 31 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), 16 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) के अलावा 18 से ज्यादा केंद्रीय, राज्य सहायता प्राप्त तकनीकी शिक्षण संस्थानों की करीब 32 हजार सीटों के लिए एक ही काउंसिलिंग इस साल से होगी।
विज्ञापन


मुंबई में हुई बैठक के बाद इसका शेड्यूल जारी किया गया है। इससे छात्र को कई लाभ होंगे। हालांकि, आईआईटी और एनआईटी में दाखिलों की योग्यता अलग-अलग है, लेकिन छात्र अगर आईआईटी की जेईई एडवांस क्वालिफाई कर चुका है तो वह न केवल आईआईटी की सीटों पर दावा पेश कर सकेगा, बल्कि एनआईटी का विकल्प भी एक साथ भर सकेगा। इससे एक फायदा यह भी होगा कि एक छात्र कई सीटों पर दावा नहीं कर सकेगा। उसे केवल एक ही सीट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अब यह होगा काउंसिलिंग शेड्यूल

technical institution change the pattern of counselling.

- जेईई एडवांस की रैंक लिस्ट जारी होगी : 18 जून
- जेईई मेंस की सीएमएल जारी होगी : 24 जून
- च्वाइस भरने की तिथि : 25 से 29 जून
- मॉक सीट एलोकेशन का डिस्प्ले : 28 जून
- प्रथम चरण का सीट आवंटन : 1 जुलाई
- प्रथम चरण के दाखिले : 2 जुलाई से 6 जुलाई
- बची हुई सीटों का डिस्प्ले एवं आवंटन : 7 जुलाई
- द्वितीय चरण के दाखिले : 8 जुलाई से 11 जुलाई
- तृतीय चरण के लिए बची सीटों का डिस्प्ले एवं आवंटन : 12 जुलाई
- तृतीय चरण के दाखिले : 13 जुलाई से 15 जुलाई
- आईआईटी व आईएसएम में नया सत्र प्रारंभ : 16 जुलाई

यहां जारी होगा सीटों का विवरण
सभी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी सहित तमाम संस्थानों की श्रेणीवार सीटों का विवरण ज्वाइंट सीट एलॉकेशन अथॉरिटी की वेबसाइट www.josaa.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र यहां सीटें जान सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन काउंसिलिंग सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) की वेबसाइट पर की जाएगी।

इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ा बदलाव है। कई साल से इसकी कवायद चल रही थी। इस साल से यह बदलाव शुरू हो गया है। इससे न केवल छात्रों को ज्यादा अवसर मिलेंगे, बल्कि उनका समय भी बचेगा।
- डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed