फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   technical institution change the pattern of counselling.

देश के बड़े तकनीकी संस्थानों की दाखिला प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

Mon, 04 May 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 May 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
technical institution change the pattern of counselling.

देश के 20 आईआईटी, आईएसएम धनबाद, 31 एनआईटी, 16 आईआईआईटी (ट्रिपल आईटी) के अलावा सेंट्रल फंडेड और स्टेट फंडेड 18 तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अब केवल एक काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन


आईआईटी बांबे में शनिवार को हुई ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इसके साथ ही काउंसिलिंग का शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। सभी संस्थानों में दाखिले के लिए सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) का गठन किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत 18 जून को जेईई एडवांस परीक्षा की आल इंडिया रैंक लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 24 जून को जेईई मेंस की कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) जारी कर दी जाएगी। 25 जून से 29 जून के बीच छात्र अपनी च्वाइस भर सकेंगे। इसके बाद एक जुलाई को प्रथम चरण की सीटें आवंटित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जुलाई से शुरू हो जाएगा सत्र

technical institution change the pattern of counselling.

दो जुलाई से छह जुलाई के बीच छात्रों को आवंटित सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। सात जुलाई को द्वितीय चरण की सीटें आवंटित की जाएंगी। काउंसिलिंग समाप्त होने के बाद 23 जुलाई से सभी आईआईटी और एनआईटी सहित तकनीकी संस्थानों में सत्र शुरू हो जाएगा।

अब तक यह था नियम

अभी तक आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई मेंस से चयनित होने वाले छात्र को जेईई एडवांस के परिणाम के आधार पर काउंसिलिंग में हिस्सा लेना होता था। आईआईटी की ओर से छात्र को सीट अलॉट कर दी जाती थी।

जबकि एनआईटी, ट्रिपल आईटी सहित तमाम तकनीकी संस्थानों में जेईई मेंस और 12वीं के अंकों के आधार पर जारी सीएमएल से अलग काउंसिलिंग होती थी। इस काउंसिलिंग से यह सीटें भरी जाती थी। अब दोनों की काउंसिलिंग एक साथ कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed