फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Technical Fest Efficycle-2014 in Punjab University

पीयू में 4 दिन देखिए लाखों के इको-फ्रेंडली साइकिल

Tue, 07 Oct 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
Technical Fest Efficycle-2014 in Punjab University

देश भर के आईआईटी और इंजीनियरिंग कालेज में इंजीनियरिंग की डिग्री कर रहे भविष्य के युवा इंजीनियर चार दिन तक पंजाब यूनिवर्सिटी में टैलेंट दिखाएंगे।

विज्ञापन


पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के सालाना टैलेंट हंट टेक्निकल फेस्ट एफिसाइकिल-2014 का आयोजन 9 से 12 अक्तूबर तक किया जा रहा है।
विज्ञापन


युवा इंजीनियर भविष्य की जरूरत को देखते इकोफ्रेंडली ट्राई साइकिल के नए मॉडल पेश करेंगे। जिन्हें तकनीक और सुरक्षा के मापदंडों पर परखा जाएगा। यूआईईटी में पांचवें साल एफिलाइकिल टेक्निकल फेस्ट होने जा रहा है। देश की नामी मारुति और आई-कैट जैसी कंपनियां इस फेस्ट से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अक्तूबर को रजिस्ट्रेशन, 10 को टेक्निकल इंस्पेक्शन, 11 को स्टेटिक इवेंट और 12 को वाहनों की रेस और पुरस्कार वितरण होगा। फेस्ट उद्घाटन मौके पर पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर और मारुति चेयरमैन सीवी रमन शिरकत करेंगे।
 
250 में से 87 टीमों का हुआ चयन
फेस्ट वालंटियर्स टीम की सदस्य प्रिया ने बताया कि पीयू एफिसाइकिल-2014 में हिस्सा लेने के लिए 250 टीमों ने अपने मॉडल भेजे थे, लेकिन ज्यूरी टीम ने 87 टीमों को ही फाइनल इवेंट के लिए चुना है।

2 टीमों में सभी मेंबर लड़कियां हैं। पहली बार सात आईआईटी और 5 एनआईटी से टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार प्रतियोगिता में सिर्फ टेडपोल मॉडल को ही शामिल किया गया है। इस ट्राई साइकिल मॉडल में दो पहिए आगे और एक पीछे होता है।


विजेताओं टीम को मिलेगा एक लाख

एफिसाइकिल-2014 प्रतियोगिता के तहत 14 विभिन्न कैटेगरी में विजेताओं को कुल 4.50 लाख की ईनामी राशि बांटी जाएगी। विजेता टीम को 1 लाख, उप विजेता को 75 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 50 हजार नगद पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के वर्चुअल राउंड (प्रीलिम) में हिस्सा लेने की फीस 7 हजार और फाइनल के लिए प्रति टीम 18 हजार फीस देनी पड़ी।      
 
200 वालंटिर्स तैयारी में जुटे दिन रात
इवेंट आयोजन की पूरी जिम्मेदारी यूआईईटी स्टूडेंट्स पर है। 200 स्टूडेंट्स 20 दिनों से तैयारी में जुटे हैं। बीई कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट उत्कृष ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से देर रात तक वालंटिर्स फेस्ट को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। देश भर से आने वाले मेहमानों के लिए सेक्टर-41 और 45 होटल में इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के मनोरंजन के लिए हर शाम रंगारंग कार्यक्रम के अलावा रॉक बैंड और अन्य इवेंट भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed