{"_id":"db65345644408c34a9a0900e0d4ff276","slug":"technical-education-board-stopped-1400-students-result-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान छात्रों ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
परेशान छात्रों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के दफ्तर के बाहर पॉलीटेक्निक के छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। साथ ही धमकी दी है कि यदि बोर्ड ने रिजल्ट जल्द घोषित नहीं किया तो छात्र आत्मदाह तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
डिप्लोमा करने वाले दूसरे और चौथे सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने बुधवार से तकनीकी शिक्षा बोर्ड के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। इन्हें पिछले साल अगले सेमेस्टर में एडमिशन के लिए 50 फीसदी विषयों को पास करने की शर्त से छूट मिली थी।
विज्ञापन
लेकिन, अब बोर्ड कह रहा है कि वापस पिछले सेमेस्टर में एडमिशन लो। इनका रिजल्ट भी रोक दिया है। प्रशिक्षुओं ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आत्मदाह करने के लिए विवश हो जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
अनशन में शामिल छात्रों अनिल कुमार, हेमंत, विवेक, गौरव, सुरजीत और निशांत आदि ने बताया कि कई छात्रों ने कर्ज लेकर एडमिशन ली है। सरकार से छूट मिलने के बाद ही उन्होंने आगे एडमिशन ली।
उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत विषय पास करने की शर्त पहले रखी गई, लेकिन छात्रों को परीक्षाओं के बाद इसकी जानकारी दी गई। इससे छात्रों के लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
उधर, प्राइवेट तकनीकी संस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने कहा कि हाईकोर्ट से क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रशिक्षुओं को अगले सेमेस्टर में बैठने की मंजूरी मिली थी।
अब बोर्ड बेवजह अड़ंगा डाल रहा है। इस बारे में संबंधित विभाग के मंत्री ने भी तर्क दिया था कि उनके पास और भी काम हैं। इस मसले को तकनीकी शिक्षा मंत्री भी नहीं सुलझा पाए हैं।