फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   technical education board sms alert for students

अब छात्रों को एसएमएस से मिलेगी जानकारी

Sat, 11 Jul 2015 11:55 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
technical education board sms alert for students

प्रदेश भर की आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अब घर बैठे ही मेरिट में नंबर आने की सूचना मिलेगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एक योजना बनाई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करती बार पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी।

विज्ञापन


मेरिट लिस्ट में नंबर आने के बारे में पता करने को उन्हें आईटीआई के चक्कर नहीं काटने होंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड विभिन्न ट्रेडों की मेरिट सोमवार को जारी करेगा। मेरिट जारी होते ही चयनित विद्यार्थियों को इसकी सूचना मोबाइल नंबर पर एसएमएस या ई-मेल पर दी जाएगी। इसमें विद्यार्थी का किस ट्रेड में चयन हुआ, के बारे में भी बताया जाएगा।

विज्ञापन

पहली बार शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

technical education board sms alert for students

प्रदेश में पहली बार आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का 16 जुलाई को दाखिला होगा। बचे हुए ट्रेडों के लिए 21 जुलाई को आवेदन किया जा सकेगा। इसकी मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद बचे हुए ट्रेडों के लिए आईटीआई में 27, 28 और 29 जुलाई को स्पॉट एडमिशन मिलेगी।

इधर, महिला विंग के प्रधानाचार्य राकेश कपूर ने बताया कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड सोमवार को चयनित विद्यार्थियों की मेरिट जारी करेगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों की सूचना उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल से भी दी जाएगी। चयनित विद्यार्थी को आईटीआई में प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ दाखिला प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed