फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technical Education Board give relaxsation to Polytechnic students.

छात्रों को तकनीकी शिक्षा विभाग ने दी बड़ी राहत

Fri, 23 Jan 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Updated Fri, 23 Jan 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
Technical Education Board give relaxsation to Polytechnic students.

प्रदेश भर के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2013 बैच के प्रशिक्षुओं को तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अगले समेस्टर में दाखिले के लिए छूट देकर बड़ी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


इस संबध में तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से 20 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पूर्व मई 2013 में आयोजित बोर्ड की बैठक में बोर्ड ने प्रशिक्षुओं को अगले समेस्टर में दाखिले के लिए पचास फीसदी पेपरों में पास होने की शर्त लगाई थी।
विज्ञापन


इससे हजारों प्रशिक्षुओं के आधे पेपर पास न होने के कारण उन्हें विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में अगले समेस्टर में प्रवेश नहीं मिल पाया था। जिस कारण उनका एक वर्ष खराब हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समेस्टर में मिला मौका

Technical Education Board give relaxsation to Polytechnic students.

बोर्ड के इस निर्णय के अनुसार प्रशिक्षु दिसंबर 2014 में होने वाली परीक्षाओं में नहीं बैठ पाए थे। इस संबध में कई बार प्रशिक्षुओं से सरकार से उन्हें छूट प्रदान करने की मांग की थी।

वहीं निजी बहुतकनीकी संस्थान प्रबंधकों ने भी बोर्ड के इस निर्णय को लेकर दोबारा विचार करने की मांग की थी। इससे अब प्रशिक्षुओं को तीसरे और चौथे समेस्टर के पेपरों में बैठने की अनुमति बोर्ड ने प्रदान कर दी है।

इसके लिए प्रशिक्षुओं को उपस्थिति पूरी करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगानी होगी। जिसकी व्यवस्था संबंधित बहुतकनीकी संस्थान को करनी होगी। इसके लिए संस्थान प्रशिक्षुओं से कोई भी अतिरिक्त फीस की वसूली नहीं करेगा। वहीं प्रशिक्षु मई जून माह में होने वाली परीक्षाओं में बैठ पाएंगे।

निदेशक तकनीकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश राजेश्वर गोयल पॉलीटेक्नीक के 2013 बैच के प्रशिक्षुओं को 50 प्रतिशत पेपर पास होने की शर्त को लेकर छूट दी गई है। इसके लिए प्रशिक्षुओं को अतिरिक्त कक्षांए लगानी होगी। जिसकी व्यवस्था संस्थान प्रबंधन को बिना अतिरिक्त फीस वसूल किए करनी होगी। प्रशिक्षु मई जून में आयोजित होने वाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed