फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   technical courses will be shifted from hpu to hptu.

बड़ा फैसला: अब एचपीयू नहीं करवा पाएगा तकनीकी कोर्स

Sat, 07 Nov 2015 10:54 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
technical courses will be shifted from hpu to hptu.

एचपीयू से बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए समेत सभी टेक्निकल कोर्स वापस लिए जाएंगे। प्रदेश विवि की ओर से संचालित सभी तकनीकी कोर्स अब हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शिफ्ट होंगे। तकनीकी विवि हमीरपुर ने बोर्ड ऑफ गवर्निंग बॉडी (बीओडी) की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


बीओडी में पारित इस प्रस्ताव को अब शीघ्र ही प्रदेश सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके साथ ही प्राइवेट तथा निजी कॉलेजों में व्यवसायिक कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया में भी बदलाव का प्रस्ताव पारित किया गया है। तकनीकी कोर्स शुरू करने के इच्छुक सभी कालेज अब अनुमति के लिए प्रधान सचिव हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग को आवेदन करेंगे।

विज्ञापन

ग्रेड तीन श्रेणी के 9 पदों को भरने की मंजूरी

technical courses will be shifted from hpu to hptu.

इससे पहले तकनीकी कोर्स शुरू करने के लिए सभी सरकारी तथा प्राइवेट कॉलेज प्रधान सचिव, हायर एजूकेशन हिमाचल प्रदेश को आवेदन करते थे। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. आरएल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड ऑफ गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में तकनीकी विवि हमीरपुर में 9 पदों को भरने की मंजूरी भी दी गई है। विवि में ग्रेड तीन श्रेणी के पद भरे जाएंगे।

वर्ष 2011 में अस्तित्व में आई टेक्निकल यूनिवर्सिटी
प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर वर्ष 2011 में अस्तित्व में आई है। स्थापना के चार साल बाद भी बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए आदि कोर्स प्रदेश विवि शिमला की ओर से संचालित किए जा रहे हैं।

प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर की बोर्ड ऑफ गवर्निंग बॉडी की बैठक कुलपति प्रो. आरएल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी तकनीकी कोर्स प्रदेश विवि शिमला से वापस लेकर तकनीकी विवि के सुपुर्द करने तथा तकनीकी विवि में 9 नए पदों को भरने के प्रस्ताव को पारित किया गया है।-विनय कुमार, रजिस्ट्रार, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed