{"_id":"bf1c6beed036300830bb263a2431a242","slug":"teachers-will-become-liable-wont-bunk-class-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टीचर्स भी बंक नहीं मार सकेंगे क्लास","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब टीचर्स भी बंक नहीं मार सकेंगे क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 25 May 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गुड़गांव के सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों की जवाबदेही तय होगी। छात्र की तरह शिक्षक भी क्लास में बंक नहीं मार सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों पर न केवल खुद की जवाबदेही होगी, बल्कि कक्षा में हर छोटी से छोटी गतिविधि का पूरा रिकार्ड भी उन्हें खुद रखना होगा।
इस बाबत हाल ही में चंडीगढ़ में उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कॉलेज प्रिंसिपल की बैठक में फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: डीयू एडमिशन से जुड़े 8 अहम सवालों के जवाब
दरअसल, सरकारी कॉलेजों के खराब रिजल्ट से परेशान उच्चतर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के काम को पारदर्शी और उनकी जवाबदेही तय कर दी है।
इसी के अनुसार शिक्षकों को चलना होगा। इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने की जवाबदेही कॉलेज के प्रिंसिपल की होगी। किसी भी समय प्रिंसिपल शिक्षकों द्वारा मेंटेन किए गए रिकार्ड की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों को हर दिन का लेक्चर भी प्लान तैयार करना होगा। इसके बारे में पहले से पूरी रूपरेखा तैयार रखनी होगी। शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने व अक्सर कक्षाओं में शिक्षकों के गैरहाजिर रहने संबंधी शिकायतों को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग का रवैया सख्त हो चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब 22 जून को होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
अक्सर शिकायतें आती हैं कि जिले से बाहर से आने वाले शिक्षक जल्दी अपने घर जाने के लिए कक्षा बीच में ही छोड़ जाते हैं या कई बार कक्षाओं में नहीं आते या फिर देरी से पहुंचते हैं।
इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेशभर के सरकारी शिक्षण संस्थानों में दूर-दराज से पढ़ाने आने वाले शिक्षकों की डेली पैसेंजरिंग पर अब जल्द ही रोक लगेगी।