फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers shortage in colleges

छात्रों से खिलवाड़, बिना शिक्षक चल रही कक्षाएं

Sun, 10 Aug 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Aug 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
teachers shortage in colleges

रूसा के तहत दूसरे सत्र की परीक्षाएं समाप्त होने के साथ ही शुक्रवार से तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो गई है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण कक्षाएं लगाने को शिक्षकों की कमी अब और गंभीर हो गई है।

विज्ञापन


सरकार से पीटीए आधार पर नियुक्ति को लेकर आदेश आने का इंतजार कर रहे कॉलेज प्रशासन ने अब तक हर साल की तरह से पीटीए फंड से शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की है।
विज्ञापन


इन हालात में कैसे कॉलेजों में रूसा के तहत प्रथम सत्र, तीसरे सत्र के साथ ही पुराने सिस्टम के तहत तीनों संकाय की कक्षाएं एक साथ चल पाएगी। प्रदेश के बडे़ कॉलेजों से नए कॉलेजों से प्रतिनियुक्ति और स्थानांतरित हुए शिक्षकों के रिक्त पदों को स्थाई और अस्थाई तौर पर भरने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भी शिक्षक नहीं


ऐसे में कैसे कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू हो सकेगा। राजधानी के तीनों बड़े कॉलेजों की तरह हर कॉलेज में कई ऐसे विषय है, जिनमें एक भी शिक्षक नहीं है। इन विषयों की कक्षाएं कैसे चलेंगी। यह सबसे बड़ा सवाल है। पीटीए फंड से शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी, इस पर भी कॉलेज कुछ नहीं कह पा रहे है।


ऐसे में छात्रों की कक्षाएं और पढ़ाई प्रभावित होना तय है। अब तक चूंकि तीसरे सत्र की कक्षाएं शुरू नहीं हुई थी, तो कम शिक्षकों से काम किसी तरह से चलाया जा रहा था, मगर अब तीसरे सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाने पर उन विषयों में समस्या गंभीर होगी, जहां एक, दो शिक्षक है, या जहां एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed