फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, करें आवेदन

Tue, 09 Dec 2014 10:04 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च पाठशाला करेरी 12/20 में एसएमसी के जरिये कला अध्यापक, नॉन मेडिकल, टीजीटी और मेडिकल अध्यापकों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए 10 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। मुख्य अध्यापक रमाकांत शर्मा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


25 तक करें आवेदन
रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च पाठशाला जघोरी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमकोर तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला नंती टिक्कर में पीरियड आधार पर शिक्षकों के पद भरे जा रहे है। जघोरी में शास्त्री का पद और राजकीय माध्यमिक पाठशाना शमकोर में शास्त्री और शारीरिक शिक्षक के पद भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


नंती टिक्कर स्कूल में भी टीजीटी आर्टस, टीजीटी विज्ञान के अलावा शारीरिक शिक्षक और कला के पद भरे जा रहे है। आवेदन 25 दिसंबर तक राजकीय उच्च पाठशाला जघोरी कार्यालय में लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बोगधार के तहत हाई स्कूल चौकर व टाली चंद्रोणा, मिडल स्कूल नाईचणा व गतलोग में टीजीटी आर्ट्स तथा टीजीटी नान मेडिकल के रिक्त पदों के लिए 12 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी बोगधार वरिष्ठ स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कमल ने दी।

23 दिसंबर तक आवेदन तिथि
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला गोजर में भाषा अध्यापक का पद रिक्त हैं। स्कूल के मुख्याध्यापक संजीव नौटियाल ने कहा कि भाषा अध्यापक के रिक्त पद को एसएमसी कमेटी द्वारा पीरियड आधार पर भरा जाना है। इसके लिए पात्र उम्मीदवार 23 दिसंबर 2014 तक स्कूल कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

कला अध्यापक का पद भरा जाएगा

Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

जवाली(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड़ में रिक्त चल रही कला अध्यापक के पद के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है उनका साक्षात्कार 16 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय जवाली में होगा। एसएमसी सचिव एवं प्रिंसीपल यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक के जमा दो में 50 प्रतिशत अंक होने के साथ-साथ दो साल का आर्टस क्राफ्ट का डिप्लोमा होना अनिवार्य है और आयु सीमा 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए।

कला अध्यापक के पद के लिए मांगे आवेदन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय उच्च पाठशाला जलोट में एसएमसी के माध्यम से पीरियड के माध्यम से कला अध्यापक का पद भरा जाएगा। मुख्यध्यापिका मोनिका कुमारी और एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि इस पद के लिए आवेदनकर्ता 18 दिसंबर तक स्कूल कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। यह नियुक्ति पूर्णतय अस्थाई होगी।

शिक्षकों के पदों पर साक्षात्कार 15 को

Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगनोली में जिन प्रार्थियों ने पीजीटी हिंदी, पीजीटी राजनीति विज्ञान, पीजीटी अंग्रेजी, कला अध्यापक व भाषा अध्यापक के लिए आवेदन किए हैं। वह उक्त पदों के साक्षात्कार के लिए अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय हरोली पहुंचें। यह जानकारी प्रधानाचार्य पवन चौधरी ने दी है।

शिक्षकों के पद पर साक्षात्कार 16 को
ऊना। राजकीय उच्च विद्यालय भलौण स्कूल में भाषा और कला अध्यापक के पद एसएमसी के माध्यम से पीरियड आधार पर पदों के लिए साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय बंगाणा में 16 दिसंबर को सुबह दस बजे होगा। मुख्य अध्यापक कश्मीर सिंह ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवार अपने प्रमाण पत्रों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचेें।

20 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवीं में पीरियड आधार पर शिक्षकों के पद भरे जा रहे हैं। हिंदी और अर्थशास्त्र के पद के लिए साक्षात्कार की तिथि 20 दिसंबर तय की गई है।

डीपी पद के लिए साक्षात्कार 12 दिसंबर को

Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औरा में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। ये साक्षात्कार 12 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय भरमौर में लिए जा रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य अंबिया राम ने कहा कि स्कूल में डीपी का एक पद रिक्त चल रहा था।

इस पद पर एसएमसी के तहत शिक्षक की नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों की ओर से उन्हें आवेदन पत्र प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने सभी आवेदनकर्ताओं से अपील की है कि 18 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय भरमौर में अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थिति दर्ज करवाएं।

एसडीएम ऑफिस में होंगे इंटरव्यू

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की राजकीय उच्च पाठशाला दुराह में एसएमसी के जरिये शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इन पदों के साक्षात्कार 15 दिसंबर को आनी एसडीएम कार्यालय में सुबह 9:30 बजे होंगे। एसएमसी के अध्यक्ष भगत राम ने बताया कि स्कूल में खाली पड़े टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक के पद को भरा जाना है।

राजगढ़ के चार स्कूलों में भरे जाएंगे पद

Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

एसडीएम राजगढ़ ने तहसील के चार स्कूलों में पीरियड आधार पर अध्यापकों के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस संबंध में एसडीएम सतीश चौधरी ने बताया के आगामी 11 दिसंबर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भनोग में राजनीति शास्त्र विषय के प्रवक्ता के पद गढ़ोल पीड़ग स्कूल में भाषा अध्यापक तथा ठोड़ निवाड़ स्कूल में टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल तथा भाषा अध्यापक के पद भरे जांएगे।

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडीयाघाट में हिंदी तथा प्रवक्ता इतिहास के अलावा तथा अंग्रेजी प्रवक्ताओं के साक्षात्कार 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से होंगे। जिन्होंने आवेदन कर रखे हैं, वह अपने साक्षात्कार के पत्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ से प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed