फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teachers posts_chandigarh_pgt teachers

शिक्षकों के 3500 पद खाली, 750 छोड़ने वाले हैं जॉब

Tue, 17 Dec 2013 11:27 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण
सुमित सिंह श्यौराण Updated Tue, 17 Dec 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
teachers posts_chandigarh_pgt teachers
शहर के सरकारी स्कूलों में पहले से ही करीब तीन हजार शिक्षकों की कमी झेल रहे शिक्षा विभाग के सामने नई मुसीबत आने वाली है। दिसंबर के अंत तक 200 से अधिक शिक्षक नौकरी छोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) शामिल है। मार्च 2014 तक 550 से अधिक जेबीटी शिक्षक भी शिक्षा विभाग को अलविदा कह देंगे। वहीं शिक्षा विभाग इस मुसीबत से अभी अनजान है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से नई शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अभी तक मामला ठंडे बस्ते में ही है।

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से कई महीनों से पीजीटी और जेबीटी शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया को शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद हरियाणा में शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे  100 से अधिक गेस्ट, कांट्रैक्ट और एसएसए शिक्षकों ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में ज्वाइनिंग दे दी है।

अगले कुछ दिनों में हिंदी, अंग्रेजी सहित कई पीजीटी विषयों के रिजल्ट आने के बाद 100 से अधिक शिक्षक भी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ज्वाइन कर लेंगे।
 
आखिर कब भरेंगे 3472 पद
शिक्षा विभाग की ओर से एक साल पहले विभाग में चपरासी से लेकर डायरेक्टर तक 3472 पद भरने का प्रपोजल तैयार कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा गया। लेकिन दो बार दिल्ली से इन पदों पर ऑब्जेक्शन लग गई। अभी भी भर्ती संबंधी फाइल मंत्रालय में पड़ी है।

 
गेस्ट और एसएसए के भरोसे पढ़ाई
शहर के करीब 115 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह 400 गेस्ट टीचर्स, 175 कांट्रैक्ट और 1228 एसएसए शिक्षकों के सहारे हो रही है। सरकारी स्कूलों में 2007 के बाद से स्थायी शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है।

तीन साल के लंबे प्रोसेस के बाद 2010 में 536 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद विभाग ने सिर्फ गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की है।

शिक्षा विभाग में इन पदों को भरने के लिए मांगी गई है मंजूरी-

पद का नाम-कितने पद भरने
हेडमास्टर-----------------15
मास्टर--------------------998
लैंग्वेज मास्टर कैडर---------232
जेबीटी---------------------1070
एनटीटी--------------------83
लाइब्रेरियन-----------------42
काउंसलर------------------83
सीनियर असिस्टेंट-----------52
क्लर्क---------------------86
फोर्थ क्लास-----------------127
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्चर------37
जूनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्चर------149
डाटा एंट्री आपरेटर------------99
सीनियर लैब अटेंडेंट 110 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed