फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers met education minister mantri prasad naithani.

शिक्षामंत्री से वार्ता बेनतीजा, परीक्षाओं के बहिष्कार पर अड़े शिक्षक

Tue, 23 Feb 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
teachers met education minister mantri prasad naithani.

बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार पर अड़े शिक्षकों के साथ शिक्षा मत्री मंत्री प्रसाद की वार्ता बेनतीजा रही। प्रदेश में तीन मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन शिक्षक एस्मा लागू होने के बावजूद बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार पर अड़े हैं। मंगलवार को शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की शिक्षकों के साथ हुई बैठक में मंत्री ने शिक्षकों की लंबित मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन शिक्षक लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ गए हैं।

विज्ञापन


मंत्री के सामने रखी मांगें
राजकीय शिक्षक संघ ने लंबित मांगों पर बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का एलान किया है। मंगलवार को शिक्षकों की शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों ने एलटी से प्रवक्ता पद पर शिक्षकों के शीघ्र प्रमोशन करने और अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त मानते हुए इन पदों पर प्रमोशन और तबादलों से आने वाले शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन


लिखित आश्वासन पर अड़े शिक्षक
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने कहा कि विभागीय मंत्री ने बैठक के बिंदुओं पर बनी सहमति को बुधवार तक लिखित में देने का आश्वासन दिया है। लिखित आश्वासन के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि शिक्षक हड़ताल पर जाएं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य सचिव एस राजू, शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष कुुमाऊं मंडल कृपाल सिंह मेहता, जिलाध्यक्ष देहरादून नरेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष बागेश्वर मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।      


बोले मंत्री
शिक्षकों की सभी मांगें मान ली गई हैं। कुछ मांगें मुख्यमंत्री स्तर की हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। मुझे विश्वास है कि मांगें मान लेने के बाद शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार नहीं करेंगे।
-मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed