{"_id":"f3d5f4e4d8dcfb4756d347b4c0fc392f","slug":"teachers-election-at-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, एचपीयू में शिक्षक संघ के चुनाव का शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़िए, एचपीयू में शिक्षक संघ के चुनाव का शेड्यूल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 Jun 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी में शिक्षक संघ के नेता का चुनाव किया जा रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार 28 जून को यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इसमें प्रो. एमएस चौहान को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
चुनाव संबंधी प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले 14 जून को शाम तीन बजे वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन और मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
ये रहेगा चुनाव का शेड्यूल
14 जून को वोटर लिस्ट जारी होगी। इस पर 16 जून सुबह 11 बजे तक आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। फाइनल वोटर लिस्ट इसी दिन शाम तीन बजे जारी की जाएगी।
नामांकन 17 जून को शाम तीन बजे तक भरे जा सकेंगे। इनकी छंटनी 18 जून दोपहर 12 बजे पूरी कर ली जाएगी। प्रत्याशियों की सूची इसी दिन शाम तीन बजे जारी की जाएगी।
19 जून दोपहर दो बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 28 जून को सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम चार बजे तक चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।