फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers day celebration in city

शिक्षक दिवस: गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वराय

Thu, 05 Sep 2013 05:58 PM IST
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 05 Sep 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
teachers day celebration in city

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की याद में राजधानी के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों ने गुरु की वंदना की किया गया, तो कहीं गुरु को सम्मानित कर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

विद्यांत हिन्दू कालेज: कालेज में इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए डा. मुकेश श्रीवास्तव, सुभाष सरकार और डा. एलके अस्थाना को एक समारोह में सम्मनित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवाशीष घोष, प्रचार्या धर्म कौर, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. आरके मिश्र, महामंत्री मधु कपूर, डा. विजय कर्ण, डा. ब्रजेश, राजीव शुक्ला और वीके त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

केंद्रीय विद्यालय आईआईएम: कॉलेज में आयोजित समारोह में सेवानिवृत शिक्षाधिकारी आरपी द्विवेदी, पूर्व प्राचार्य आरसी यादव तथा पूर्व शिक्षक अशोक कुमार को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्राचार्य आरके भारती ने छात्र छात्राओं को कुशल गुरुजनों के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में भारत के उज्जवल भविष्य के संवरण के लिए प्रेरित किया। समारोह के उपरांत सीनियर कक्षाओं के छात्रों ने एक दिन विद्यालय का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीनाबाद इंटर कालेज:
विद्यालय के शिक्षक सम्मान समारोह में मेयर डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी 156 शिक्षकों का माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ.जेपी मिश्र ने सभी शिक्षकों की तरफ से भावी पीढ़ी के निर्माण में अपनी पूरी शक्ति लगा देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed