फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers checkd primary classes papers without endline assesment sheet.

शिक्षा विभाग का ये कारनामा पढ़ना नहीं चाहेंगे

Sun, 28 Dec 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Dec 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
teachers checkd primary classes papers without endline assesment sheet.

शिक्षा विभाग शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में हाल ही में हुई परीक्षाओं के पेपरों की जांच में जुटा है। 31 दिसंबर तक सभी कक्षाओं के परिणाम घोषित करने का लक्ष्य है। जिस रफ्तार से खंड स्तरों पर एंडलाइन असेसमेंट शीट उपलब्ध करवाई जा रही है, उससे यह संभव होता नजर नहीं आ रहा।

विज्ञापन


ठियोग सहित कई खंडों में पांचवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जारी असेसमेंट शीट के बिना ही हो गई। कुछ शिक्षकों ने अपने स्तर पर असेसमेंट शीट बनाई। छठी, आठवीं सहित अन्य कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डाइट स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनकी जांच के बाद अंक सूचियां  शिक्षा बोर्ड भेजी जाएंगी। वहां से परिणाम जिलों और खंडों के जरिये हर स्कूल तक पहुंचाया जाएगा। वर्ष भर की उपलब्धियों के आधार पर हर छात्र का परिणाम संकलित कर घोषित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है एंडलाइन असेसमेंट फॉर्मेट
वर्ष 2014-15 के लिए सर्व शिक्षा अभियान ने एंडलाइन असेसमेंट फॉर्मेट तैयार किया है। इसमें परीक्षा परिणाम के आधार पर हर बच्चे के विषय वाइज और प्रति प्रश्न के अंक लिखने होंगे।

फार्मेट में जिला, एजूकेशन ब्लॉक, कलस्टर, स्कूल और बच्चे के नाम के अलावा  मेल आईडी, बच्चों की कैटेगिरी के कॉलम भरे जाएंगे। अंत के कॉलम में विषय बच्चों के नंबर लिखने होंगे।


प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव संजय अत्री ने बताया कि एसएसए में फॉर्मेट भरवाने का काम करवाने को विवश किया जा रहा है। परियोजना निदेशक से तारीख बढ़ाकर फरवरी तक करवाने की मांग की है। 31 से शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां हैं।

तीन-चार दिन में सभी बच्चों का ब्योरा देना संभव नहीं है। वैसे भी एंडलाइन असेसमेंट सर्वे आधारहीन है। शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed