{"_id":"e9dc21ec7ff6045b81be6c182b241361","slug":"teachers-are-not-serious-about-distance-learning-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स अभी दूर का सपना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीबीएयू में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स अभी दूर का सपना
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 09 Nov 2013 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू करने में ज्यादातर विभागों की दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में सत्र 2014-15 से दूरस्थ पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए थे। ये प्रस्ताव 31 अक्तूबर तक डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर को उपलब्ध कराने थे।
विज्ञापन
लेकिन अंतिम तिथि तक केवल तीन विभागों ने ही प्रस्ताव उपलब्ध कराया। एकेडमिक काउंसिल की शुक्रवार को होने वाली बैठक में भी इस पर चर्चा होनी थी लेकिन बैठक को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब मंगलवार को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा होगी। बीबीएयू में अगले सत्र से दूरस्थ शिक्षा के तहत विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और मास्टर्स प्रोग्राम के कोर्स शुरू करने की योजना थी।
योजना को अमली जामा पहनाते हुए 18 अक्तूबर को विश्वविद्यालय में नोटिफिकेशन के जरिए डिस्टेंस लर्निंग कोर्स शुरू करने को हरी झंडी दिखाई गई।
22 अक्तूबर को सभी विभागों से दूरस्थ पाठ्यक्रम शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। सभी विभागों को इग्नू और दूसरे विश्वविद्यालयों द्वारा चलाए जा रहे पाठ्यक्रम और उनका सिलेबस भी उपलब्ध कराया गया था।
मैटेरियल उपलब्ध कराने के पीछे मुख्य मंशा यह थी कि प्रस्ताव तैयार करने में विभागों को कोई परेशानी न हो। प्रस्ताव देने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
लेकिन अंतिम तिथि तक केवल राजनीति शास्त्र, पत्रकारिता और समाज शास्त्र विभागों ने ही डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के लिए प्रस्ताव भेजे हैं।
बाकी विभागों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में विश्वविद्यालय की एक बेहतरीन योजना की शुरुआत में ही अड़ंगा लगता नजर आ रहा है।