{"_id":"90be6b7b3e11e9578b95f61a8722560e","slug":"teacher-shortage-spoil-study-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी से बिगड़ा पढ़ाई का सिस्टम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शिक्षकों की कमी से बिगड़ा पढ़ाई का सिस्टम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Dec 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में लागू किया गया सेमेस्टर सिस्टम पढ़ाई का सिस्टम बिगाड़ रहा है। इसका कारण शिक्षकों की कमी है। छात्र जो विषय ले रहे हैं, उनकी फैकल्टी न होने से वह परेशान हैं। उत्तराखंड प्राचार्य परिषद ने इस पर आपत्ति जताते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों के भर्ती की मांग की है।
विज्ञापन
बुधवार को एमकेपी पीजी कॉलेज में उत्तराखंड प्राचार्य परिषद ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में फैकल्टी की कमी प्रमुख मुद्दा रही। परिषद के महामंत्री डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि विवि की ओर से कराई गई बैक परीक्षाओं की मार्कशीट अब तक कॉलेजों को नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इसी महीने होने वाले सेमेस्टर एग्जाम पर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि ने सीबीसीएस सिस्टम तो लागू कर दिया लेकिन शिक्षकों की कमी पर सरकार ने कोई पहल नहीं की। हिंदी, अंग्रेजी सहित तमाम विषयों की फैकल्टी न होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज भी कॉलेजों में 1975 वाले पद ही सृजित हैं। छात्र संख्या और पढ़ाई का बोझ कई गुना अधिक बढ़ने के बाद भी सरकार ने अब तक शिक्षकों के नए पद सृजित नहीं किए हैं। उन्होंने शिक्षकों सहित लाइब्रेरियन के खाली पद भी जल्द भरने की मांग की।
बैठक में गुरुकुल नारसन के प्राचार्य डॉ. बीएल कुशवाहा, एमकेपी की प्राचार्य डॉ. इंदू सिंह, केएल डीएवी के प्राचार्य डॉ. यशोदा, गर्ल्स कॉलेज रुड़की की प्राचार्य डॉ. शालिनी पंत, डीडब्ल्यूटी की प्राचार्य डॉ. आरती दीक्षित, एसजीआरआर पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई आदि मौजूद रहे।