रोक के बावजूद हुए शिक्षकों के इंटरव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीचरण इंटर कॉलेज में डीआईओएस की अनुमति के बगैर शिक्षकों के 17 पदों के
कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई आपत्तियां लगाई थीं। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने साक्षात्कार शुरू कर दिए।
अनुदानित कॉलेजों
में शिक्षकों का चयन डीआईओएस की निगरानी में विद्यालय प्रबंध समिति के
द्वारा होता है। कॉलेज में विभिन्न विषयों में शिक्षकों के 17 पद खाली हैं।
शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रबंध समिति ने अखबारों में विज्ञापन दिया था।
कॉलेज द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्तूबर तक शिक्षक पद के लिए
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित होने थे।
सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के
अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सूत्रों का कहना है कि कॉलेज में सोमवार को
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार जारी थे।
साक्षात्कार लेने वालों में प्रबंधक
विनोद धवन और प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र नाथ राय के साथ ही कॉलेज प्रबंध
समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...