{"_id":"83cad6c1674f357e15231f4f9d2d4d0f","slug":"taringini-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तरंगिणी-2013’: जहां दिखी ऐसी क्रिएटिविटी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘तरंगिणी-2013’: जहां दिखी ऐसी क्रिएटिविटी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई हाथों में मेहंदी तो कोई सतरंगी रंगोली सजाने में बिजी थी। कुछ स्टूडेंट्स म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और एरोप्लेन के शेप में सलाद सजा रही थीं।
विज्ञापन
वहीं, कॉलेज के अन्य हिस्सों में स्टूडेंट्स डिबेट, एक्सटेम्पोर आदि कॉम्प्टीशन में दिमागी कसरत कर रहे थे।
मौका था महिला पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘तरंगिणी-2013’ का, जहां शहर के विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने खुलकर अपनी क्रिएटिविटी दिखाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लखनऊ यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने कॉलेज के कुल गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
वैसे तो लोग खुद के हाथ पर मेहंदी लगवाने के लिए किसी और का सपोर्ट लेते हैं, लेकिन महिला पीजी कॉलेज की जेबा खान ने न सिर्फ खुद ही अपने हाथ पर मारवाड़ी डिजाइन की मेहंदी लगाई बल्कि फर्स्ट प्राइज भी जीता। यही की शिल्पा अग्रवाल ने सेकंड प्राइज जीता।
थर्ड प्राइज श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की शानू कुमारी को मिला। रंगोली में करामत हुसैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की कानकुब्जी निक्की सुनील ने पारंपरिक डिजाइन बनाकर फर्स्ट प्राइज जीता जबकि महिला कॉलेज की निदा फातिमा को सेकंड और श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की आराधना सिंह को थर्ड प्राइज मिला।
इसके अलावा जनरल नॉलेज क्विज में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के शिव और पवन को फर्स्ट, विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज के अनुराग और चंद्र शेखर को सेकंड एवं महिला कॉलेज की पूनम और हर्षिता को थर्ड प्राइज मिला।
डिबेट में महिला कॉलेज की मनीषा ने फर्स्ट, आईटी कॉलेज की सदफ ने सेकंड, उमा ने थर्ड और बीएसएनवीपीजी कॉलेज के प्रफुल्ल ने स्पेशल प्राइज पर कब्जा किया।
पोस्टर कॉम्पटीशन में एसजेएनपीजी कॉलेज की नंदिता फर्स्ट, एसजीएनजीडीसी की नैन्सी सेकंड और आईटी कॉलेज की दीपिका को थर्ड प्राइज मिला।
स्वरचित काव्य पाठ में एसजेएनपीजी के प्रभात फर्स्ट, नारी शिक्षा निकेतन की प्राची सेकंड, महिला कॉलेज की मुन्तहा फातिमा को थर्ड और विद्यांत कॉलेज के सिद्धार्थ ने स्पेशल प्राइज जीता।
एक्स्टेम्पोर में बीएसएनवीपीजी कॉलेज के प्रफुल्ल फर्स्ट, नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्रिया सेकंड और दिव्या राय थर्ड पोजीशन पर रही।