{"_id":"2d3b451d69407a6338d8dfbd143e7103","slug":"symbiosis-entrance-exam-on-3rd-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंबायोसिस एंट्रेंस एग्जाम 3 मई को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सिंबायोसिस एंट्रेंस एग्जाम 3 मई को
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Mar 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) का एंट्रेंस टेस्ट (सेट) तीन मई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें लॉ, इंजीनियरिंग, हेल्थ साइंस, डिजाइन, इकनोमिक्स, मैनेजमेंट, फैशन, मीडिया, नर्सिंग, लिब्रल आर्ट्स के कोर्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग एंट्रेंस होगा।
यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में सिंबायोसिस लॉ स्कूल में बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी और सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज में बीबीए में एडमिशन का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: डीयू कुलपति के दूसरे कार्यकाल पर फंसा पेंच
विज्ञापन
सेट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल तक चलेंगे। यूनिवर्सिटी के मुताबिक एंट्रेंस एग्जाम दो चरणों में होगा। लॉ व डिजाइन का एंट्रेंस 9:30 से 12 बजे के सेशन में होगा। बीबीए, इकनोमिक्स के लिए जनरल एंट्रेंस और इंजीनियरिंग व हेल्थ साइंस का एंट्रेंस 2:30 से 5 बजे की शिफ्ट में होगा।
विज्ञापन
सेट का रिजल्ट 19 मई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट से पहले नोएडा कैंपस में एडमिशन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 मई को खत्म हो जाएगी। 22 मई को शॉर्टलिस्ट छात्रों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: डीयू के छात्रों ने रैन बसेरे को गोद लिया
सबसे पहले नोएडा कैंपस के लिए 26 मई से 29 मई तक रिटेन टेस्ट और पसर्नल इंटरव्यू चलेंगे। चार मेरिट लिस्ट जारी होंगे, जिनके एडमिशन साथ-साथ चलेंगे। इस एंट्रेंस में नोएडा कैंपस के लिए लगभग दस हजार छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।