{"_id":"c4bd0d296aafd944fc85a03de56e401e","slug":"syllabus-of-m-sc-in-mass-comm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां होगी अब सोशल मीडिया और पीआर की पढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यहां होगी अब सोशल मीडिया और पीआर की पढ़ाई
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस योजना के अंतर्गत चलने वाले एमएससी कोर्स मास कम्यूनिकेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में इस वर्ष से स्टूडेंट्स को कॉर्पोरेट पब्लिक रिलेशंस, न्यू मीडिया एंड सोसाइटी और एडवरटाइजिंग इन सोशल मार्केटिंग जैसे पेपर भी पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. एके शर्मा ने बताया कि इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप और समय की मांग को देखते हुए इस कोर्स के सेलेबस में महत्वपूर्ण अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन
न्यू मीडिया में सोशल मीडिया के बारे में भी स्टूडेंट्स को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय इस कोर्स के अंतिम दो सेमेस्टर में स्टूडेंट्स को फ्रेंच निशुल्क सिखाई जाती है।
विज्ञापन
इस कोर्स की 30 सीटों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें काई भी साइंस, मेडिकल या इंजीनियरिंग में न्यूनतम 45 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही बैच के कम से कम 15 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दिलाने के लिए भी डीएसटी को प्रपोजल भेजा रहा है। यदि वह पास होता है तो विभाग के स्टूडेंट्स को उनकी फीस का आधा स्कॉलरशिप के रूप में मिलेगा।